Categories: देश

आतंकी उमर के वीडियो पर भड़के ओवैसी, पाक में बैठे सैकड़ों जल्लादों को समझा दिया इस्लाम का असली मतलब

Dr.Umar Video: ओवैसी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली बम धमाकों के आरोपी उमर नबी का एक बिना तारीख वाला वीडियो सामने आया है जिसमें वह आत्मघाती हमले को "शहादत" बता रहा है और कह रहा है कि इसे "गलत समझा गया" है.

Published by Heena Khan

Asaduddin Owaisi: दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद से पूरे देश का माहौल काफी मायूसी और क्रोध से भरा हुआ है. देश का हर एक नागरिक आक्रोश की जलती हुई आग सीने में लिए बैठा है. वहीं इस अटैक के कुछ दिन बाद ही आतंकी उमर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे हर किसी ने चौंका दिया है. इस वीडियो के बाद लोगों के मन में आतंक के खिलाफ नफरत पनपती जा रही है. इसी बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस कट्टरता के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि इस्लाम धर्म शहादत और आत्महत्या को लेकर क्या कहता है. 

इस्लाम में आत्महत्या हराम?

दरअसल, ओवैसी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली बम धमाकों के आरोपी उमर नबी का एक बिना तारीख वाला वीडियो सामने आया है जिसमें वह आत्मघाती हमले को “शहादत” बता रहा है और कह रहा है कि इसे “गलत समझा गया” है. इस्लाम में आत्महत्या हराम है और बेगुनाहों की हत्या घोर पाप है. ऐसे कृत्य देश के कानून के भी खिलाफ हैं. इन्हें किसी भी तरह से “गलत नहीं समझा गया” है. यह आतंकवाद है और कुछ नहीं.

Related Post

शाह पर साधा निशाना

इतना ही नहीं इस दौरान ओवैसी ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा और ये भी कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर और महादेव के दौरान अमित शाह ने संसद को आश्वस्त किया था कि पिछले छह महीनों में कोई भी स्थानीय कश्मीरी आतंकवादी समूहों में शामिल नहीं हुआ है. फिर यह समूह कहाँ से आया? इस समूह का पता न लगा पाने के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

‘भारत पर गर्व करने वाला हर शख्स हिंदू ‘, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कही ऐसी बात, बयान सुनकर शुरू हो सकता है नया विवाद

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026