दिल्ली ब्लास्ट का ‘आतंक’ डॉ. उमर जिस मस्जिद में पढ़ता था नमाज़, वहीं से मौलाना और उर्दू टीचर गिरफ्तार!

दिल्ली ब्लास्ट मामले (Dehi Blast Case) की जांच में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच (Faridabad Crime Branch) ने नूंह में तेजी से जांच शुरू कर दी है, जिसके तहत नूंह जिले से एक मौलाना (Maulana) और एक उर्दू शिक्षक (Urdu Teacher) को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Blast Case: Faridabad Crime Branch:  राजधानी दिल्ली के लाल किले के मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 पर हुए धमाके के मामले में एक-के-बाद एक कई चौंकाने वाला खुलासे लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसा ही ताज़ा मामला एक बार फिर से सामने आया है, जहां ब्लास्ट मामले की जांच के सिलसिले में, फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नूंह में अपनी जांच को और तेज कर दिया है. इसी कड़ी में, नूंह जिले के घासेड़ा गांव के एक मौलाना और एक उर्दू शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस ने किस-किस को किया गिरफ्तार?

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नूंह में अपनी जांच को तेज करने के बाद मौलाना तैय्यब हुसैन और उर्दू शिक्षक फरहान, दोनों को सोहना के रायपुर गांव स्थित शाही जामा मस्जिद से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. 

पुलिस को क्या मिली थी मामले में जानकारी?

पुलिस को यह जानकारी मिली थी, दिल्ली धमाके का मुख्य आरोपी डॉ. उमर, जो अल-फलाह मेडिकल कॉलेज से जुड़ा था, ज्यादातर इसी मस्जिद में आकर अपनी नमाज़ अदा करता था. 

क्राइम ब्रांच दोनों से किस तरीके से कर रही है पूछताछ?

फिलहाल, क्राइम ब्रांच की टीम इन दोनों से सख्ती से पूछताछ करने में जुटी हुई है. क्या डॉ. उमर का उनसे कोई सीधा संपर्क था, डॉ. उमर मस्जिद में कितनी बार और किस समय  नमाज़ अदा आता करने आता था. इसके अलावा मस्जिद में उसकी उपस्थिति के दौरान कोई संदिग्ध मुलाकात या फिर किसी तरह की बातचीत होती थी या नहीं. 

आखिर क्या था डॉ. उमर का स्थानीय कनेक्शन?

फिलहाल, फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में यह सामने आया है कि  डॉ. उमर हरियाणा के नूंह की हिदायत कॉलोनी में किराए पर रहता था और इस दौरान वह ज्यादातर रायपुर स्थित मस्जिद नमाज़ अदा करने भी जाता था. इतना ही नहीं, पुलिस इस बात की भी जांच करने में जुटी हुई है कि विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाइट्रेट खरीदने के लिए सोहना मंडी स्थित दुकान पर उमर अकेला गया था या फिर उसके साथ कोई दूसरा साथ भी था. 

हालांकि, पुलिस को यह भी आशंका है कि आरोपी को स्थानीय मदद भी जरूर मिलती होगी. 

मौलाना के परिवार से कौन ले रहा है पक्ष?

मौलाना तैय्यब हुसैन के परिवार ने इस मामले में यह दावा करते हुए बताया कि उनके परिजन पूरी तरह से निर्दोष हैं. साथ ही यह भ कहा कि उनका तर्क है कि शाही जामा मस्जिद हाईवे पर है, इसलिए यहां नमाज़ पढ़ने के लिए देशभर से लोग आ सकते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस से निर्दोष होने पर तुरंत रिहा करने की अपील भी की है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026