Categories: देश

Cyclone Montha कई राज्यों में लाएगा तबाही, तमिलनाडु से UP-बिहार तक के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by JP Yadav

Tamil Nadu Cyclone Alert: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज शांत है. लोग ठंड के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान के आने का अलर्ट जारी कर दिया गया है. इससे तमिलनाडु के अलावा आंध्र प्रदेश के भी कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, फिलहाल बंगाल की खाड़ी में निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है. इसके सोमवार (27 अक्टूबर, 2025) सुबह तक चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. इसके प्रभाव से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और इसके आसपास के शहरों में मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

यूपी-बिहार तक चक्रवाती तूफान के असर से होगी बारिश (Cyclonic storm impacts Uttar Pradesh and Bihar)

IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के एक्टिव होने की स्थिति में राजधानी चेन्नई और तिरुवल्लूर के साथ रानीपेट में भी भारी बारिश होगी. लोगों के लिए IMD की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, ताकि लोग सतर्क रहें.  27 अक्टूबर को इन तीनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस तूफान का असर दिल्ली तक हो सकता है और इसके प्रभाव से यूपी और बिहार में भी छठ पूजा के दौरान बारिश हो सकती है. 

Related Post

किसने दिया चक्रवाती तूफान को नाम

IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न वायुदाब क्षेत्र सोमवार (27 अक्टूबर) तक एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. ऐसे में इसका नाम ‘चक्रवाती मोंथा’ (Cyclone Montha) रखा जा सकता है. यहां पर बताना जरूरी है कि यह नाम थाईलैंड की ओर से दिया गया है. मोंथा का मतलब ‘खुशबूदार फूल’ या ‘सुंदर फूल’ है. IMD का कहना है कि यह तूफान आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ सकता है, जिससे इस राज्य के भी कई जिलों में बारिश हो सकती है. 

कहां-कहां होगी बारिश?

तूफान आने से पहले ही चेंगलपेट और पुडुचेरी के अलावा कुड्डालोर, विल्लुपुरम में भी मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश शुरू हो गई है. 26 अक्टूबर को चेन्नई और कांचीपुरम के साथ-साथ तिरुवल्लूर और रानीपेट में भी बारिश होने की अलर्ट है. इसके  अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को चेंगलपेट, कांचीपुरम और वेल्लोर में भारी बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 28 अक्टूबर को बारिश कम हो सकती है. हालांकि, तिरुवल्लूर और रानीपेट में 28 अक्टूबर को भारी बारिश होने का अलर्ट IMD की ओर से जारी है. 

JP Yadav

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026