Categories: देश

बकरी चराने खेत में गई महिला की 2 दरिंदों ने नोंच ली आबरू, अब मिलेगी ऐसी सजा, याद रखेंगी 7 पुश्तें

Crime News: ओडिशा के जाजपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब महिला अपने गांव के पास बकरी चराने गई थी।

Published by Sohail Rahman

Crime News: ओडिशा के जाजपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब महिला अपने गांव के पास बकरी चराने गई थी। जानकारी के अनुसार, पीड़िता भालुखाई जंगल की ओर बकरी चराने गई थी, जो बैरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। तभी वहां दो स्थानीय युवकों ने उसे रास्ते में रोका और उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा। जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भजामन भोई और सुनंदा पिहू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पीड़िता के ही इलाके के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Related Post

मामले की जांच जारी

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस जघन्य अपराध के पीछे की मंशा क्या थी, लेकिन प्राथमिक जांच इस ओर इशारा करती है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे से पहले से परिचित हो सकते हैं । फिर भी जो कुछ हुआ, उससे गांव के लोग बेहद आहत और गुस्से में हैं। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है।पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने पीड़िता और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को पूरी सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

बिछ गईं लाशें, बह गए सैकड़ों घर…हिमाचल प्रदेश की तबाही देख खुद रो रहा आसमान, मरने वालों का आकड़ा जान पनाह मांगने लगेंगे आप

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026