Categories: देश

Rahul Gandhi की पार्टी ने कर दिया ‘PM Modi के रिटायरमेंट का ऐलान’, तारीख भी बता दी? 3 महीने बाद ऐसा क्या होने वाला है

PM Modi Retirement News: कांग्रेस की नेता शमा मोहम्मद ने ट्वीट कर कहा, जब भाजपा ने खुद 75 साल की उम्र सीमा तय की थी, उसी आधार पर लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेता हटाए गए। अब पीएम मोदी भी 75 के हो जाएंगे, तो क्या वे भी रिटायर होंगे?

Published by Shubahm Srivastava

PM Modi Retirement News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है। भागवत ने कहा कि 75 साल की उम्र के बाद नेताओं को सक्रिय राजनीति से हटकर नए लोगों के लिए जगह बनानी चाहिए। इस टिप्पणी के बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं, जो इसी साल 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे।

विपक्ष का हमला – अब PM मोदी की बारी?

कांग्रेस की नेता शमा मोहम्मद ने ट्वीट कर कहा, जब भाजपा ने खुद 75 साल की उम्र सीमा तय की थी, उसी आधार पर लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेता हटाए गए। अब पीएम मोदी भी 75 के हो जाएंगे, तो क्या वे भी रिटायर होंगे?

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी ने जब दूसरों को रिटायर किया, तो अब उन्हें खुद पर भी वही नियम लागू करना चाहिए।

उन्होंने ये भी दावा किया कि 2024 में पीएम मोदी का नागपुर स्थित संघ मुख्यालय दौरा भी रिटायरमेंट चर्चा से जुड़ा था, हालांकि भाजपा ने उस समय इस बात को अफवाह बताया था।

Related Post

कांग्रेस का दोहरा सवाल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी  ने कहा कि जब 75 की उम्र को रिटायरमेंट की सीमा मानकर बाकी नेताओं को हटाया गया, तो वही नियम सभी पर लागू क्यों नहीं होता? सिर्फ दूसरों को उपदेश देना ठीक नहीं है।

BJP का जवाब – मोदी कहीं नहीं जा रहे

इन राजनीतिक बयानबाजियों के बीच भाजपा का रुख साफ है। गृहमंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी के संविधान में उम्र को लेकर कोई बाध्यता नहीं है। उनका बयान था, मोदी जी 2029 तक देश का नेतृत्व करेंगे। विपक्ष झूठ फैलाकर चुनाव नहीं जीत सकता।

West Bengal News: यूनिवर्सिटी एग्जाम में किन 4 स्वतंत्रता सेनानियों को बना दिया ‘आतंकवादी’? Mamata Banerjee के बंगाल में ये चल क्या रहा है?

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव की नई राह: न झंडे पर लालू, न पार्टी का नाम; जनसंवाद यात्रा से किया सियासी अलगाव का ऐलान

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026