Categories: देश

सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने पटना डीएम के छूए पैर, सियासी गलियारे में तेज हुई हलचल, जमकर वायरल हो रहा video

शनिवार को बख्तियारपुर में जब जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम पहुंचे, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहले से वहां मौजूद थे। जैसे ही डीएम वहां पहुंचे, निशांत ने उनके पैर छूने के लिए झुक गए।

Published by Ashish Rai

Nishant Touched Patna DM Feet: बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक सरकारी कार्यक्रम से पहले उनके बेटे निशांत कुमार का एक ऐसा व्यवहार सामने आया जिसने सबको चौंका दिया। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम के पैर छूते हुए उनकी तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सीएम नीतीश के आगमन से पहले ही निशांत मौके पर पहुंच चुके थे। जैसे ही डीएम पहुंचे, निशांत ने उनका अभिवादन करते हुए पैर छूने की कोशिश की, लेकिन डीएम ने उन्हें रोकते हुए हाथ जोड़कर जवाब दिया। इस घटना ने सियासी हलकों में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

https://www.inkhabar.com/india/after-death-of-shefali-jariwala-her-husband-parag-tyagi-looked-broken-gave-her-final-farewell-like-this-your-heart-will-break-after-seeing-the-picture-7986/

डीएम के प्रति आदरभाव ने सबका खींचा ध्यान

शनिवार को बख्तियारपुर में जब जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम पहुंचे, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहले से वहां मौजूद थे। जैसे ही डीएम वहां पहुंचे, निशांत ने उनके पैर छूने के लिए झुक गए। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। हालांकि डीएम ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब यह तस्वीर वायरल होकर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गई है।

Related Post

सीएम नीतीश से पहले पहुंचे उनके बेटे निशांत

निशांत कुमार मुख्यमंत्री के बख्तियारपुर आगमन से पहले ही वहां पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री विजय चौधरी और अधिकारियों के साथ जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए गए सीढ़ी घाट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान निशांत मंच पर या औपचारिक भूमिका में नहीं थे, लेकिन उनकी मौजूदगी और डीएम को प्रणाम करने की तस्वीरों ने सभी का ध्यान खींचा। इससे पहले भी निशांत राजनीति से दूर रहते आए हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं से वे चर्चा में आ जाते हैं।

घाट एवं गंगा परियोजनाओं का उद्घाटन

सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर में सीढ़ी घाट, मरीन ड्राइव और फुटपाथ का लोकार्पण किया। उन्होंने गंगा की मुख्य धारा को पुनर्जीवित करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने घनसुखपुर से रानीसराय तक गंगा की धारा को सक्रिय करने और पक्का तट विकसित करने की योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

https://www.inkhabar.com/india/it-is-against-idea-of-india-cm-himanta-jumped-into-the-controversy-over-words-secularism-and-socialism-said-this-big-thing-7989/

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026