Categories: देश

ऐसा हुआ कि Congress पर जमकर फायर हुए CM हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- ‘बिहार की जनता…’

PM Modi: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कभी सोच भी नहीं सकते कि गांधी परिवार के अलावा कोई और प्रधानमंत्री बन सकता है। पीएम मोदी ने इनका अहंकार तोड़ दिया है।

Published by Ashish Rai

Himanta Biswa Sarma: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की एक रैली में पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई। इस पर बवाल मच गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कभी सोच भी नहीं सकते कि गांधी परिवार के अलावा कोई और प्रधानमंत्री बन सकता है। पीएम मोदी ने इनका अहंकार तोड़ दिया है। उन्होंने 11 साल सरकार चलाई है। वे विश्व नेता बन गए हैं। आज जापान और चीन में उनका जैसा स्वागत होता है, उसकी ये लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। अब ये पीएम मोदी की दिवंगत मां के बारे में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। माफी मांगने की बात तो दूर, ये लोग उस बयान का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

Gurrez Encounter: जम्मू-कश्मीर में मारा गया ‘ह्यूमन जीपीएस’ बागू खान, 100 से ज्यादा घुसपैठी प्रयासों को दे चुका है अंजाम

अरशद मदनी के बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मदनी ने एक बात उजागर कर दी है कि कांग्रेस के टिकट के पीछे भी उनकी राय थी। न जाने कितने लोगों के टिकट काटे गए हैं। असम में मदनी पर भरोसा नहीं किया जाता। भाजपा के सत्ता में आने के बाद मदनी हीरो से जीरो हो गए हैं। हम असम को इस्लामिक स्टेट बनाने के विचार के खिलाफ काम कर रहे हैं। हम मदनी के विचार के खिलाफ काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि मदनी ने दावा किया था कि उन्होंने एक बार सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को चुनाव का टिकट देने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखा था।

Related Post

महुआ मोइत्रा के बयान पर बोले सीएम सरमा

दरअसल, पश्चिम बंगाल से एमपी महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर  विवादित टिप्पणी की थी। बीते शुक्रवार को बंगाल के नादिया में अवैध घुसपैठ से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने अमित शाह के खिलाफ कहा, “मेरा उनसे एक सवाल है। वह बस घुसपैठिया, घुसपैठिया, घुसपैठिया कह रहे हैं।” हमारी सीमा की रक्षा करने वाली एजेंसी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है। अगर भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है, तो क्या होगा?” अगर दूसरे देशों से लोग रोज़ाना सैकड़ों, हज़ारों और लाखों की संख्या में घुसपैठ कर रहे हैं और हमारी माताओं-बहनों पर नज़र रख रहे हैं, हमारी ज़मीनें छीन रहे हैं, तो सबसे पहले अमित शाह का सिर काटकर मेज पर रख देना चाहिए। इस बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह वीडियो ही उनकी मानसिकता को दर्शाता है। आगे कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है।

‘अमेरिका ने BJP के मुंह पर भी टैरिफ लगा दिया है’, ऐसा क्यों बोले Akhilesh Yadav, मचेगा सियासी बवाल!

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026