Categories: देश

Bihar Chunav: बिहार चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! कौन हैं भिखारी ठाकुर? जिनके लिए सांसद मनोज तिवारी ने उठाई भारत रत्न की मांग

भिखारी ठाकुर एक प्रसिद्ध गीतकार, गायक, नाटककार और समाजसेवी थे। अपनी विभिन्न कलाओं के माध्यम से भिखारी ठाकुर बिहार समेत पूरे देश में लोकप्रिय हुए।

Published by Ashish Rai

Bihar Chunav:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भिखारी ठाकुर के लिए भारत रत्न की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सांसद ने भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की है। मनोज तिवारी से पहले सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी भिखारी ठाकुर के लिए पद्म भूषण की मांग कर चुके हैं। आइये जानते हैं कौन हैं भिखारी ठाकुर?

Udit Raj On Pakistan: ‘हम चाहते हैं कि PAK से अच्छे संबंध हों लेकिन…’, राहुल गांधी के करीबी नेता का बड़ा बयान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर उठा चुके हैं सवाल

भिखारी ठाकुर के बारे में जानें

बता दें, भिखारी ठाकुर का जन्म बिहार के सारण ज़िले के कुतुबपुर गाँव में 18 दिसंबर 1887 को हुआ था। वे भोजपुरी लोक कवि के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। भिखारी ठाकुर एक प्रसिद्ध गीतकार, गायक, नाटककार और समाजसेवी थे। अपनी विभिन्न कलाओं के माध्यम से भिखारी ठाकुर बिहार समेत पूरे देश में लोकप्रिय हुए। भोजपुरी को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाने वाले भिखारी ठाकुर ने 10 जुलाई 1971 को अंतिम सांस ली। भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी साहित्य और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें ‘भोजपुरी का शेक्सपियर’ भी कहा जाता है।

Related Post

राजीव प्रताप रूडी भी कर चुके हैं मांग

सांसद मनोज तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की माँग की है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी के महान लोक कवि, नाटककार, गायक, समाज सुधारक और जन-जन के कलाकार भिखारी ठाकुर को यह सम्मान मिलना चाहिए। मनोज तिवारी का कहना है कि उन्होंने गृह मंत्री से भिखारी ठाकुर के लिए भारत रत्न की माँग की है। इससे पहले, सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी भिखारी ठाकुर के लिए पद्म भूषण की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। अभी तक प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सरकार भिखारी ठाकुर के योगदान की अनदेखी कर रही है

वहीं, सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी साहित्य और संस्कृति के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम दिनों में भोजपुर के लिए काम किया। भिखारी ठाकुर को भोजपुरी लोक नाट्य का संस्थापक कहा जाता है। उन्होंने कहा कि अब देश और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार है। इसके बाद भी भिखारी ठाकुर को सम्मान नहीं दिया जा रहा है, बल्कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है।

Tej Pratap Yadav: लालू के ‘लाल’ ने किया ऐलान, इस जगह से निर्दलीय लड़ेंगे विधानसभा चुनावम, CM नितीश कुमार के लिए कह दी बड़ी बात

Ashish Rai

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026