Categories: देश

Bihar Two Children Burnt: बिहार में दैत्य बनकर लोगों को निगल रहा अपराध, अब अपरधियों ने पटना AIIMS की नर्स के 2 बच्चों को जिंदा जलाया, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है और मामले की गहन जाँच की जा रही है कि बदमाशों ने इन बच्चों को जलाया या किसी तरह की आग लगने से इनकी मौत हुई।

Published by Ashish Rai

Bihar Two Children Burnt: पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े एम्स की एक नर्स के दो बच्चों को ज़िंदा जला दिया। मृतक बच्चों के नाम अंजलि और अंश हैं। ये दोनों जानीपुर निवासी शोभा और ललन कुमार गुप्ता के बच्चे बताए जा रहे हैं। दिल दहला देने वाली यह वारदात गुरुवार दोपहर की है।

Indian Oil Import: भारत ने Putin को दिया बड़ा झटका, बंद किया रूस से तेल खरीदना!Trump के टैरिफ का असर या कुछ और है वजह

बच्चे घर पर अकेले थे

घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अपराधियों की इस कायराना हरकत के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस घटना को उस वक्तअंजाम दिया जब बच्चे घर पर अकेले थे और स्कूल से लौटकर आए थे। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

घटना के बाद बच्चों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घटना को लेकर काफी गुस्से में हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच, लोगों ने पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। परिजनों ने रो-रोकर बताया कि कुछ अनजान लोग उनके घर में घुस आए और इन दोनों बच्चों को ज़िंदा जलाकर मार दिया दिया। दोनों बच्चों ली लाश उनके बिस्तर पर पड़े मिले।

Related Post

पुलिस ने इस मामले में क्या कहा?

मामले में फुलवारी शरीफ के डीएसपी-2 दीपक कुमार ने कहा, ‘पुलिस को दो बच्चों के जलकर मर जाने की सूचना प्रपात हुई है। हम मौके पर हैं। मामले में हम तकनीकी पहलुओं से जुड़े सभी मामलों की जाँच कर रहे हैं, इस संबंध में एक टीम भी बुलाई गई है। प्रारम्भिक जाँच में पता चलता है कि बच्चे घर पर अकेले थे।”

घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है और मामले की गहन जाँच की जा रही है कि बदमाशों ने इन बच्चों को जलाया या किसी तरह की आग लगने से इनकी मौत हुई। फ़िलहाल, घटना को अंजाम देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Bhojpur crime news: रोते-रोते CPR देती रही होमगार्ड मां, मृत बेटे को जिंदा करने के लिए लगा दी पूरी ताकत, Video देख फट जाएगा आपका…

Ashish Rai

Recent Posts

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026