Categories: देश

परफेक्ट मर्डर प्लान फेल! UPI चैट्स ने खोल दिया कातिल सर्जन का राज; ऐसे की डॉक्टर पत्नी की हत्या

Doctor UPI Chat Murder Case: आरोपी का अस्पताल की एक नर्स के साथ संबंध था और उसने बातचीत के लिए PhonePe के मैसेज फीचर का इस्तेमाल किया.

Published by Shubahm Srivastava

Bengaluru UPI Message Murder Plan: बेंगलुरु में एक सर्जन द्वारा अपनी ही डॉक्टर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आरोपी डॉ. महेंद्र रेड्डी पर अपनी पत्नी डॉ. कृतिका रेड्डी को एनेस्थीसिया का ओवरडोज देकर मारने का आरोप है. यह घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है, जब वह पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा और उसे अचानक तबीयत बिगड़ने की कहानी सुनाई.

‘परफेक्ट मर्डर’ की साजिश

महेंद्र ने अपने मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल कर हत्या को प्राकृतिक मौत दिखाने की कोशिश की. अस्पताल में डॉक्टरों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिस्थितियों ने संदेह पैदा किया. शुरुआती जांच में मामला सामान्य मौत जैसा लग रहा था, लेकिन बाद में कई तथ्य सामने आए, जिन्होंने पूरे केस को हत्या की दिशा में मोड़ दिया.

डिजिटल सबूतों ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले डिजिटल सबूत मिले. आरोपी का अस्पताल की एक नर्स के साथ संबंध था और उसने बातचीत के लिए PhonePe के मैसेज फीचर का इस्तेमाल किया, ताकि वह पकड़ा न जाए. हालांकि, Forensic Science Laboratory (FSL) ने करीब 10 लाख डिलीटेड फाइल्स रिकवर कीं, जिनमें चैट्स भी शामिल थीं. इन चैट्स में आरोपी का कबूलनामा मिला, जहां उसने हत्या की बात स्वीकार की और प्रेमिका को सावधान रहने को कहा.

Related Post

कोर्ट का सख्त फैसला

महेंद्र और कृतिका की शादी मई 2024 में हुई थी और दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे. पुलिस द्वारा पेश किए गए मजबूत डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर अदालत ने इस मामले को बेहद गंभीर माना. नतीजतन, कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे यह साफ हो गया कि मामले में कानून सख्ती से कार्रवाई कर रहा है.

मधेपुरा में मोसाद जैसा ऑपरेशन, कस्टमर बन के पहुंचे 14 जवान; देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026

Sabarimala Case Update: संप्रदाय का मसला, अदालत का दखल नहीं हो सकता…सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से क्या दलील दी गई?

Sabarimala case update: केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने दलील…

April 9, 2026