Categories: देश

Bengaluru News: बेंगलुरु एयरपोर्ट के भीतर नमाज, कांग्रेस सरकार पर BJP ने खड़े किए सवाल; कर्नाटक में मचा बवाल

Bengaluru Airport Namaz Video: बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने के एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है. इस पर भाजपा ने कांग्रेस और सीएम सिद्धारमैया पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Published by Preeti Rajput

Bengaluru Airport Namaz Viral Video: कर्नाटक में एक नया सियासी मामला तुल पकड़ता जा रहा है. राजधानी बैंगलुरु एयरपोर्ट (Bengaluru Airport) के भीतर एक पूरा ग्रुप नमाज (Bengaluru Airport Namaz Video) पढ़ता हुआ नजर आया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. दरअसल, केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 के अंदर लोग नमाज पड़ते हुए नजर आए. लोग सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं इस वीडियो पर अब राजनीति भी शुरु हो चुकी है. विपक्षी नेताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने को लेकर राज्य सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं. 

एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ते दिखे लोग 

जानकारी के मुताबिक, यहां नमाज अदा करते दिख रहे लोग मक्का जाने वाले यात्रियों के रिश्तेदार थे. टर्मिनल के भीतर एक निर्धारित प्रार्थना कक्ष होने के बाद भी उन सभी ने सार्वजनिक क्षेत्र में नमाज अदा की. इस वायरल वीडियो में हवाई अड्डे के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी के पास दिखाई दे रहे हैं. एक्स पर एक वीडियो शेयर कर कर्नाटक बीजेपी प्रवक्ता विजय प्रसाद ने सीएम सिद्धारमैया और आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे से इस वीडियो को लेकर सवाल खड़े किए हैं. 

PAN Aadhaar Link: चूक गए तो पछताएंगे! पैन-आधार लिंक न कराने पर नहीं होगा कोई नाम, ये है आखिरी तारीख, जान लें तरीका

भाजपा ने खड़े किए सवाल 

उन्होंने पोस्ट में लिखाबेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के अंदर इसकी इजाज़त कैसे दी जा सकती है? माननीय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री प्रियंक खड़गे क्या आप इसे मंज़ूरी देते हैं? क्या इन लोगों ने हाई-सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट एरिया में नमाज़ पढ़ने के लिए पहले से इजाज़त ली थी? जब RSS संबंधित अधिकारियों से इजाज़त लेकर जुलूस निकालता है, तो सरकार आपत्ति क्यों करती है, लेकिन एक प्रतिबंधित पब्लिक एरिया में ऐसी गतिविधियों को नज़रअंदाज़ क्यों करती है? क्या यह इतने संवेदनशील इलाके में सुरक्षा के लिए एक गंभीर चिंता का विषय नहीं है वहीं इस बीच, कर्नाटक सरकार हवाई अड्डे पर किसी भी राजनीतिक या धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं.

Related Post

11 नवंबर को स्कूल-ऑफिस समेत कई संस्थान रहेंगे बंद, पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान; जानें क्या है वजह?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

‘Dacoit’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आखिर क्यों बने अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर डकैत? जानें दिलचस्प कहानी

Dacoit Trailer: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत'…

April 4, 2026

घायल हूं, इसलिए घातक हूं… AAP के आरोपों पर राघव चड्ढा का तीखा पलटवार; जानें किसको दी चुनौती

MP Raghav Chadha AAP: राघव चड्ढा ने फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने कहा कि उनके…

April 4, 2026

GT vs RR: मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ऐसा क्या किया कि कोच नेहरा ले जाने लगे युवा खिलाड़ी को मैदान से बाहर?

IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए महज…

April 4, 2026

ईरान युद्ध का असर, गैस के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन! इस शहर में बढ़ गए दाम

Torrent Gas CNG Rate: इस अचानक बढ़ोतरी से शहरवासियों, खासकर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों…

April 4, 2026

Dhritarashtra coronation: क्यों रुका धृतराष्ट्र का राजतिलक और पांडु बने थे राजा? विदुर के इस तर्क ने बदल दिया था फैसला

Dhritarashtra's coronation: महर्षि वैशंपायन ने जन्मेजय को बताया कि मांडव्य ऋषि के शाप के कारण…

April 4, 2026