Categories: देश

Ratangarh Plane Crash: जयपुर में वायुसेना का फाइटर प्लेन हुआ क्रैश, भानुदा गांव के पास हुआ हादसा; पायलट समेत 2 की मौत

Ratangarh Plane Crash: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे के पास भानुदा गांव में भारतीय वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद उन्हें एक शव के टुकड़े मिले हैं।

Published by

Ratangarh Plane Crash: जयपुर के रतनगढ़ में आर्मी का प्लेन क्रैश, भानुदा गांव के पास हुआ हादसा। बता दें, इस हादसे में पायलट समेत 2 की मौत हो गई है। बता दें, जमीन पर गिरते ही विमान छोटे-छोटे टुकड़ो में बंट गया और इस खेतों में आग लग गई. वहीं, क्रैश के बाद विमान का मलबा चारों तरफ फैल गया है. जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर हुई है।

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे के पास भानुदा गांव में भारतीय वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। मलबे से 2 शव बरामद हुए हैं, माना जा रहा है कि ये शव पायलट के हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। वायुसेना की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर भीषण आग लगी और आसपास के इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं, जिससे भीड़ जुट गई है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना का जगुआर (Jaguar) लड़ाकू विमान था। यह विमान नियमित अभ्यास के दौरान हादसे का शिकार हुआ है।

Related Post

पिछले कुछ महीनों में दूसरा हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात के जामनगर में भी भारतीय वायुसेना का जगुआर विमान क्रैश हुआ था। यह घटना सुवर्णा रोड गांव के पास हुई थी, जहां प्लेन के गिरने के बाद तेज धमाका हुआ और आग लग गई थी। वहीं, हरियाणा के अंबाला जिले में भी इसी साल 7 मार्च को वायुसेना का एक और फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हालांकि उस हादसे में पायलट ने समय रहते खुद को इजेक्ट कर लिया था और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

रतनगढ़ हादसे के बाद भारतीय वायुसेना की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अब यह जांच की जाएगी कि प्लेन क्रैश की असली वजह क्या रही, तकनीकी खामी, मौसम या कोई और कारण। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026