Categories: देश

रेखा गुप्ता को छोड़िए…Arvind Kejriwal पर एक दो नहीं 10 बार हो चुका है हमला, दिल्ली के सीएम पर हमले की घटना के बारे में जान दहल उठेगा कलेजा

Delhi CM Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार (20 अगस्त, 2025) को उनके सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने हमला किया। इससे पहले, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कुल 10 बार हमला हो चुका है। आइये इन सभी घटनाओं के बारे में जानते हैं।

Published by Sohail Rahman

Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार (20 अगस्त, 2025) को उनके सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने हमला किया। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला सामने आने के बाद पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और आप नेता आतिशी ने भी इस घटना की निंदा की है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी मुख्यमंत्री पर हमला हुआ हो। इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर हमले हो चुके हैं।

जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हुआ हमला

सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक व्यक्ति ने हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने अचानक हमला किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आप नेता आतिशी ने भी इसकी निंदा की और कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमले का ये पहला मामला नहीं है। इसके पहले अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमला हो चुका है।

अगर गिनती करें तो केजरीवाल पर अब तक लगभग 10 बार हमले हो चुके हैं। चुनावी रैलियों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूते, चप्पल, स्याही और अंडे फेंके गए हैं।

Related Post

Lok Sabha JK Reorganisation Bill LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

अरविंद केजरीवाल पर कब-कब हुआ हमला?

पहला हमला 18 अक्टूबर 2011 को हुआ था। नवाबों के शहर लखनऊ में केजरीवाल पर चप्पल फेंकी गई थी। 2011 में लखनऊ में एक बैठक के दौरान टीम अन्ना के एक सदस्य ने अरविंद केजरीवाल पर चप्पल से हमला किया था। चप्पल फेंकने वाले का नाम जितेंद्र था। इसके बाद, साल 2013 में एक व्यक्ति ने अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंककर हमला किया। आरोपी ने खुद को अन्ना हजारे का समर्थक बताया। आरोपी ने कहा कि वह केजरीवाल से इसलिए नाराज था क्योंकि उन्होंने अन्ना हजारे का आंदोलन छोड़कर एक पार्टी बना ली थी।

साल 2014 में केजरीवाल पर कई बार हुआ हमला

5 मार्च 2014: हैदराबाद में केजरीवाल की कार पर पथराव की घटना। इस हमले में केजरीवाल बाल-बाल बच गए, वरना उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। इसके बाद 25 मार्च 2014 को केजरीवाल पर हमला हुआ। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में केजरीवाल पर स्याही और अंडे फेंके गए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सबसे ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा था। उन पर स्याही से लेकर अंडे तक सब कुछ फेंका गया था। इसके आलावा, साल 2014 में ही तीन बार अरविंद केजरीवाल पर अलग-अलग जगहों पर हमला हुआ। 

आगे की ओर खींचा, सिर टेबल से टकराया…,  BJP नेता ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर किया ऐसा खुलासा, सुन दंग रह गए…

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Bihar Board 12th Result 2026: कुछ ही देर में स्क्रीन पर होगा 12 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें परिणाम

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय एग्जाम कमेटी आज क्लास 12 का रिजल्ट अनाउंस…

March 23, 2026

Chaitra Chhath: कब है चैत छठ, नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक जानें पूजा विधि और व्रत के नियम

Chaitra Chhath: चैती छठ हिंदू धर्म का पवित्र व्रत है, जो भगवान सूर्य और छठ…

March 23, 2026

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026