Categories: देश

Flight Fare Increase: यात्रियों के लिए देश से बाहर जाना मुश्किल! बढ़ गया फ्लाइट का किराया, जानें कब से होगा लागू

Iran-Isreal War: इन दिनों चल रहे ईरान-इजराइल की लड़ाई के बीच अब एयर इंडिया ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिए हैं. आइए जानते हैं कितना बढ़ रहा है चार्ज-

Published by sanskritij jaipuria

Iran-Isreal War: मध्य पूर्व में चल रहे ईरान‑अमेरिका युद्ध के कारण ग्लोबल लेवल पर जेट ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. इसी बढ़ती लागत के चलते Air India ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज (ईंधन शुल्क) बढ़ाने की घोषणा की है. एयरलाइन का कहना है कि ये फैसला मजबूरी में लिया गया है, क्योंकि ईंधन की कीमतों में अचानक आई बढ़ोतरी से संचालन लागत काफी बढ़ गई है.

एयर इंडिया के अनुसार, यदि फ्यूल सरचार्ज में संशोधन नहीं किया जाता, तो कुछ उड़ानों के लिए खर्च निकालना मुश्किल हो सकता है और ऐसी स्थिति में उन्हें रद्द भी करना पड़ सकता है.

एयर इंडिया क्यों बढ़ा रहा है फ्यूल सरचार्ज?

एयर इंडिया ने बताया कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें मार्च 2026 की शुरुआत से काफी बढ़ गई हैं. ये ईंधन किसी भी एयरलाइन की कुल परिचालन लागत का लगभग 40% हिस्सा होता है.

भारत में स्थिति और कठिन इसलिए है क्योंकि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में ATF पर उच्च एक्साइज ड्यूटी और VAT लगता है, जिससे एयरलाइनों की लागत और बढ़ जाती है.

तीन चरणों में लागू होगा नया फ्यूल सरचार्ज

 फेज 1 – 12 मार्च 2026 से लागू

12 मार्च 2026 की रात 12:01 बजे के बाद की गई नई बुकिंग्स पर ये शुल्क लागू होगा.

घरेलू और नजदीकी क्षेत्र

 भारत के अंदर की उड़ानें: ₹399
 SAARC देशों के लिए उड़ानें: ₹399

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

 मध्य पूर्व (West Asia / Middle East): $10
 दक्षिण-पूर्व एशिया: $60 (पहले $40)
 अफ्रीका: $90 (पहले $60)

Related Post

नोट: सिंगापुर के लिए उड़ानों पर पहले फ्यूल सरचार्ज नहीं था, लेकिन अब फेज 1 से लागू होगा.

 फेज 2 – 18 मार्च 2026 से लागू

18 मार्च 2026 से की जाने वाली नई बुकिंग्स पर अतिरिक्त बढ़ोतरी लागू होगी.

 यूरोप: $125 (पहले $100)
 उत्तर अमेरिका: $200 (पहले $150)
 ऑस्ट्रेलिया: $200 (पहले $150)

फेज 3 – बाद में लागू होगा

तीसरे चरण में पूर्वी एशिया के बाजारों जैसे- हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया जाएगा. इसकी घोषणा बाद में की जाएगी.

यात्रियों के लिए थोड़ी राहत

Air India Express जो एयर इंडिया की लो-कॉस्ट एयरलाइन है फिलहाल अपनी उड़ानों पर कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं लगा रही है. इससे कुछ यात्रियों को राहत मिल सकती है.

ईंधन संकट के पीछे की वजह

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और खासकर Hormuz Strait के आसपास तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है. इस क्षेत्र में दो हफ्तों से ज्यादा समय से कई कार्गो जहाज फंसे हुए हैं. इसके अलावा, कतरएनर्जी ने ईरान के मिसाइल हमलों के बाद अपने गैस फील्ड्स में उत्पादन रोक दिया, जिससे एशिया में प्राकृतिक गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. भारत अपनी प्राकृतिक गैस की लगभग 50% जरूरत आयात से पूरी करता है, जिसमें लगभग 20% गैस कतर से आती है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Instagram down: डाउन हो गया था इंस्टाग्राम, थम गई थी Gen-Z की सांसे, 12,000 से ज्यादा लोगों ने की शिकायतें

Instagram down: इंस्टाग्राम एक ऐसा ऐप है जिसे ज्यादातर लोग चलाते हैं और अगर ये…

March 11, 2026