Categories: देश

Amit Shah से मिले K Palaniswami, मुथुरामलिंगा थेवर को ‘भारतरत्न’ देने की मांग.

पसुम्पोन अय्या यू मुथुरामलिंगा थेवर है जो तमिलनाडु के एक प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे. AIADMK के नेता K Palaniswami ने गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया की मुथुरामलिंगा थेवर को 'भारतरत्न' दिया जाए.

Published by Swarnim Suprakash

नई दिल्ली, AIADMK के नेता  K Palaniswami ने आपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर जानकारी दी की कल यानी 16 सितम्बर, 2025 दिन मंगलवार को  उनकी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से हुई. इस मीटिंग में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और प्रख्यात समाज सुधारक पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर (Pasumpon Muthuramalinga Thevar) को भारतरत्न दिए जाने की मांग की. 

X अकाउंट पर पोस्ट कर

AIADMK के नेता  K Palaniswami ने आपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा, ‘मैंने AIADMK की ओर से एक पत्र सौंपा, जिसमें पुरज़ोर आग्रह किया गया है कि भारतीय राष्ट्र का सर्वोच्च पुरस्कार, भारत रत्न, राष्ट्रीय मुक्ति के लिए संघर्ष करने वाले दिव्य पुत्र पसुम्पोन अय्या यू. मुथुरामलिंगा थेवर को प्रदान किया जाए.’

Related Post

अब EVM में दिखेगी प्रत्याशी की रंगीन फोटो, बिहार चुनाव से होगी शुरुआत

पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर का परिचय

थेवर  का पूरा नाम पसुम्पोन अय्या यू मुथुरामलिंगा थेवर है जो तमिलनाडु के एक प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे. थेवर का जन्म 30 अक्टूबर, 1908 को तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के पसुम्पोन नमक स्थान पर हुआ था. उनके जन्म और मृत्यु की तिथि में एक विशेष बात यह है की उनकी जन्मतिथि और पुण्यतिथि 30 अक्टूबर ही है. आपको बता दें कि  उनका निधन 30 अक्टूबर, 1963 को हुआ था. वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मित्र होने के साथ-साथ अहम सहयोगी और नेताजी द्वारा स्थापित अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के प्रमुख सदस्य भी थे. वह 1952 से AIFB के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत हुए. 

सामाजिक सजगता का प्रमाण

तमिलनाडु के लोग उन्हें बड़े सामाजिक सुधारक के रूप में मानते है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 1920 में अंग्रेजों द्वारा तमिलनाडु के मुकुलाथोर समुदाय के विरुद्ध आपराधिक जनजाति अधिनियम (CTA) लागू किया गया था जिसके विरुद्ध थेवर ने आवाज उठाई और लोगों को एक जुट कर विरोध प्रदर्शन किया था. उनके निरंतर संगर्ष और प्रयासों के बाद आज़ादी से एक वर्ष पूर्व वर्ष 1946 में इस अधिनियम को निरस्त कर दिया गया.
उन्होंने वर्ष 1939 में मंदिर प्रवेश आंदोलन जैसे सामाजिक सुधारों का पुरजोर समर्थन किया था, जिससे दलितों, शोषितों और वंचितों को हिंदू मंदिरों में प्रवेश  अधिकार मिला. आज भी वहां के लोग थेवर को देवता की तरह पूजते हैं.

फिर होगा ‘ऑपरेशन सिन्दूर’! रक्षा मंत्री ने कहा, भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा

Swarnim Suprakash

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026