Categories: देश

Aaj Ka Mausam: पूरे देश में हो रही बारिश, दिल्ली के लोगों को भी गर्मी से मिली राहत, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश हो रही है। दिल्ली में शनिवार से ही भारी बारिश जारी है। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: रविवार (29 जून, 2025) को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश हो रही है। दिल्ली में शनिवार से ही भारी बारिश जारी है। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर हम दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट

दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस बार भी मानसून जून में ही दिल्ली पहुंचा है। यह लगातार चौथी बार है जब ऐसा हुआ है। इस साल मानसून के 8 जुलाई तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन मानसून ने 9 दिन पहले ही दस्तक दे दी। अब दिल्ली का मौसम सुहाना बना हुआ है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं, आज 30 जून को झारखंड, ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार से 5 जुलाई तक बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Post

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

अगर हम पहाड़ी राज्यों की मौसम की बात करें तो पहाड़ों पर लगातार बारिश देखने को मिल रही है। रविवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कई जगहों पर बादल फटने की खबर मिली, जिससे भारी तबाही देखने को मिली। अब 5 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी बारिश होगी।

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। 03 और 04 जुलाई को केरल और माहे, कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।

पूरे राज्यों में सक्रिय हुआ मानसून

पूरे देश में मानसून भी सक्रिय हो गया है, जिससे कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर यह बारिश आफत भी बन रही है। मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार ने मानसून को लेकर कहा कि मानसून पूरे देश में छा गया है। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के वे इलाके शामिल हैं, जहां अब तक बारिश नहीं हुई थी। ओडिशा और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हिंदी भाषा को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, CM फडणवीस ने तीन-भाषा नीति को लेकर किया ये ऐलान

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026