Categories: देश

Aaj Ka Mausam: बारिश से भीग रहा पूरा देश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया हाई अलर्ट, यहां जानें क्या रहेगा आपके शहर का हाल?

Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के इन जगहों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: एक बार फिर तेज बारिश और हवाओं से मौसम ठंडा बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 19-20 जुलाई 2025 को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई 2025 को मौसम में बदलाव होगा। इस दिन तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होगी। वहीं 21-23 जुलाई 2025 तक लगातार बारिश की संभावना है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज 19 जुलाई 2025 को पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 21-23 जुलाई 2025 तक भारी बारिश की संभावना है।

Related Post

UP Weather Today: Noida से लेकर Lucknow तक! बादल डाले रहेंगे डेरा, UP में होगी मूसलाधार बारिश, जानिए किस जिले में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार (19 जुलाई 2025) को राज्य के कानपुर, मथुरा, आगरा, औरैया, हाथरस, एटा, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, कानपुर और फतेहपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार में अगले 24 घंटों में बेगूसराय, लखीसराय, पटना, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, अररिया, पश्चिमी चंपारण और नवादा में बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

इस तारीख को होगा BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान! इन 4 बड़े नामों में से होगा चयन?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026