Categories: देश

Odisha: गंजाम जिले में पागल कुत्ते का आतंक, पुरे इलाके में डर का माहौल

ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की समस्या को उजागर कर दिया है, डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन दिया और इलाज शुरू कर दिया है

Published by

ओड़िशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट: गंजाम जिले के धराकोट ब्लॉक में बुधवार को एक आवारा पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। सुबह से ही यह कुत्ता इधर-उधर घूमते हुए राहगीरों और ग्रामीणों पर हमला कर रहा था। जानकारी के अनुसार, धराकोट के कुशराब, लक्ष्मीपुर और बरुगुड़ा गाँव में इस कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया। अचानक हुए इस हमले में कुल 13 लोगों की घायल होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक कुशराव गांव के सात, बारीगुडा गांव के चार और लक्ष्मीपुर गांव के दो व्यक्ति को आवारा पागल कुत्ते ने काट लिया है।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत हुए सक्रिय

मिली जानकारी के अनुसार , घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत सक्रिय हुए और घायलों को आसिका उप खंड अस्पताल पहुँचाया गया। गंजाम के CDMO ने बताया कि 13 लोगों को आवारा पागल कुत्ते ने काट लिया है। सभी लोगों को एंटी रेबीज़ इन्जेक्शन दिया गया और इलाज शुरू कर दिया गया है । उस में से एक ब्यक्ति को बेहतरीन इलाज के लिए ब्रह्मपुर (MKCG) जिला अस्पताल भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह कुत्ता पिछले दो दिनों से गाँव के आस-पास घूमता दिखाई दे रहा था, लेकिन आज सुबह अचानक आक्रामक हो गया और जिस किसी को रास्ते में पाया, उसे काटने लगा।

भारत के पास मौजूद अग्नि-5 की तुलना में कहां खड़ा है चीन, पाकिस्तान और अमेरिका, मिसाइल के मामले में कौन है सबसे ताकतवर देश?

पालतू जानवर भी पागल कुत्ते का शिकार बने

केवल इंसान ही नहीं बल्कि कई पालतू जानवर भी इस पागल कुत्ते का शिकार बने। गाँव में बकरियाँ और गायों को भी उसने काटा। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल फैल गया। लोग घरों से बाहर निकलने से घबराने लगे और गाँव पूरी तरह दहशत में आ गया।

ग्रामीणों में भय का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार स्थिति को काबू करने के लिए ग्रामीणों ने मिलकर प्रयास किया। कुसुराब गाँव के कुछ युवकों ने लकड़ी और जाल की मदद से कुत्ते को घेर लिया। लंबे समय तक मशक्कत के बाद आखिरकार उन्होंने उस कुत्ते को मार गिराया। इससे ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन पहले से सतर्क होता और आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जाती, तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। अब लोग जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग कर रहे हैं कि प्रभावित गाँवों में तुरंत मेडिकल कैंप लगाया जाए ताकि सभी घायलों को उचित इलाज मिल सके और आगे संक्रमण का खतरा न रहे।

Film “War 2” Release In Which Ott? थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाएगी “वॉर 2”, जाने किस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

घायलों को निगरानी में रखा गया है

विशेषज्ञों का कहना है कि कुत्ते के व्यवहार से यह मामला रेबीज़ संक्रमण का हो सकता है, इसलिए गाँव के लोगों और जानवरों की पूरी मेडिकल जांच ज़रूरी है। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की समस्या को उजागर कर दिया है। लोग प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

आह हा! क्या स्वाद है, खीरा नहीं…छिलकों पर नमक लगाकर बेच रहा था ठेले वाला, रेट सुन हिल जाएंगे आप, Video Viral

Published by

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026