Categories: हेल्थ

क्या आपका पेट भी बार-बार फूलता है? तो सिर्फ गैस नहीं, इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

Bloating Is Hidden Flag: अगर आपको बार-बार पेट फूलने या डकार आने की समस्या रहती है, तो इसे सिर्फ गैस न समझें. जानिए कब ये लक्षण किसी गंभीर पाचन समस्या का संकेत हो सकते हैं और क्या हैं इससे बचने के आसान उपाय.

Published by Shraddha Pandey

Stomach Bloating Remedies: कभी-कभी खाने के बाद पेट फूल जाना या डकार आना सामान्य बात लगती है. लेकिन, अगर ये रोजाना होने लगे, तो सावधान हो जाइए. लगातार ब्लोटिंग या डकारें आपके पाचन तंत्र में चल रही किसी गड़बड़ी का इशारा हो सकती हैं. बहुत से लोग इसे “सिर्फ गैस” समझकर नज़रअंदाज कर देते हैं, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, ये किसी गंभीर पाचन समस्या का शुरुआती संकेत भी हो सकता है.

अक्सर पेट फूलना या बार-बार डकार आना कई वजहों से हो सकता है. जैसे बहुत जल्दी खाना खाना, हवा निगल लेना, बहुत ज्यादा मसालेदार या तला-भुना खाना, या फिर लंबे समय से चल रही एसिडिटी. लेकिन, अगर ये लक्षण बिना वजह बने रहें या साथ में पेट दर्द, भूख कम लगना या वजन घटने जैसी दिक्कतें भी हों, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें. कभी-कभी ये संकेत गैस्ट्रो रिफ्लक्स डिजीज (GERD), हायटस हर्निया या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी बीमारियों से जुड़े हो सकते हैं.

अगर आपका पेट हर समय भरा-भरा लगता है, हल्का खाना खाने के बाद भी भारीपन महसूस होता है या अचानक बहुत डकारें आने लगती हैं. तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सही कदम है.

इन बातों का रखें ध्यान ताकि पाचन ठीक रहे और परेशानी से बचें:

• खाना धीरे-धीरे खाएं: जल्दी-जल्दी खाने से हवा पेट में चली जाती है, जिससे डकार और गैस बनती है.

• खाने के तुरंत बाद न लेटें: थोड़ी देर टहल लें या हल्का मूवमेंट करें, ताकि पाचन बेहतर रहे.

Related Post

• ज्यादा मसाले और तली चीज़ों से बचें: ये पेट में जलन और ब्लोटिंग बढ़ाते हैं.

• कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूरी रखें: सोडा या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीज़ें हवा को अंदर ले जाती हैं.

• प्रोबायोटिक और फाइबर लें: दही, सब्जियां और फल पाचन को मजबूत करते हैं.

• अगर परेशानी रोज़ की हो जाए: खुद दवा न लें, बल्कि गैस्ट्रो डॉक्टर से सलाह लें.

पेट की ये छोटी-सी लगने वाली समस्या आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है. इसलिए जब भी आपका शरीर बार-बार “सिग्नल” दे, उसे सुनें और समय पर सही कदम उठाएं.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026