सेहत का राज़: अखरोट खाने का सबसे सही समय और तरीका

अखरोट (Walnuts) खाना तो आपसे में कई लोगों को पसंद होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं अखरोट खाने का सही समय (Best time to eat Walnuts) और तरीका ?

Published by DARSHNA DEEP

Best Time To Eat Walnuts: आपमें से काफी सारे लोग अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए कुछ न कुछ हेल्दी खाते रहते हैं. उनमें से एक है अखरोट. अगर आप अखरोट का रोजाना सेवन करते हैं तो, क्या आप यह जानते हैं कि आखिर अखरोट खाने का सबसे सही समय क्या. तो आइए इस खबर में जानते हैं अखरोट खाने के सही समय के साथ-साथ इसके फायदे.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अखरोट खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है. इस समय इसका सेवन करने से आपके शरीर को दोगुना फायदा भी मिलता है.

सुबह खाली पेट खाने के फायदे

1. पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण

जब आप रात भर सोने के बाद उठते हैं, तो आपका पेट खाली होता है, तो इस समय अखरोट खाने से शरीर उसमें मौजूद सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों जैसे ओमेगा-3 (Omega-3) फैटी एसिड(Faty Acid), प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fiber)और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) को पूरी तरह से अवशोषित (Absorbed) करनेमें मदद करता है. सुबह के समय पाचन क्रिया सक्रिय होने की वजह से ये पोषक तत्व सीधे रक्त प्रवाह (Blood Flow) में पहुंचकर तुरंत असर दिखाने लगता है. 

2. ब्रेन फूड जो एकाग्रता बढ़ाए

आपमें से बहुत कम लोग यह जानते होंगे की अखरोट को ‘ब्रेन फूड’ भी कहा जाता है. दरअसल, इसमें मौजूद ओमेगा-3, फैटी एसिड्स, मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में पूरी तरह से मदद करते हैं. 

Related Post

3. याददाश्त और एकाग्रता में सुधार

अखरोट का सेवन करने से मानसिक तनाव और चिंता कम होती है, जिससे आप पूरे दिन शांत और केंद्रित महसूस करते हैं

4. एनर्जी का नेचुरल सोर्स

अखरोट में पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स और प्रोटीन आपको दिनभर के लिए पर्याप्त ऊर्जा देने में भी मदद करते हैं और दोपहर की सुस्ती से बचाने की कोशिश करते हैं.  

अखरोट खाने का सही तरीका

अखरोट खाने का सबसे सही तरीका है, उससे भीगोकर खाने का, भिगोने से अखरोट की ऊपरी परत नरम हो जाती है और उसमें मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है. रात में 2-4 अखरोट को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उनका सेवन करें. 

क्या शाम को खा सकते हैं अखरोट ?

आमतौर पर आप अखरोट को शाम के समय में स्नैक के रूप में खा सकते हैं. शाम के समय अखरोट का सेवन करने से आपको भूख कम लगेगी. इतना ही नहीं,यह आपके सोने के पैटर्न को बेहतर बनाने में भी काफी मदद करेगा.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026