Categories: हेल्थ

एक छोटी-सी आदत की वजह से कर रहे हैं अपनी सेक्स लाइफ बर्बाद! आज ही लें बदल

Sexual Health Problems: पूरा दिन बंद कमरे में AC चलाकर बैठने की आदत आपकी सेक्स लाइफ बर्बाद कर सकती है. क्योंकि, बंद कमरे में धूप नहीं मिलती है जिसकी वजह से शरीर में विटामिन डी कम होने लगता है.

Published by Team InKhabar

Vitamin D Deficiency on Sexual Health: हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के बावजूद भी अगर सेक्स लाइफ की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं तो आपको सोचने की जरूरत है. क्योंकि, कई बार हम ऐसा कुछ कर रहे होते हैं, जो हमें लगता तो बहुत नॉर्मल है लेकिन वह शरीर पर नेगेटिव असर डाल रहा होता है. जी हां, हमारी छोटी-छोटी आदतें शरीर पर असर तो डालती ही हैं, साथ ही सेक्स लाइफ भी बर्बाद कर देती है. इन्हीं आदतों में से एक पूरा दिन कमरा बंद कर AC में बैठने और धूप में बिल्कुल भी नहीं निकलने की भी है. 

ऐसा कई रिसर्च में सामने आ चुका है कि जो लोग पूरा दिन एसी में रहते हैं और धूप में नहीं निकलते हैं, उनमें विटामिन डी की कमी ज्यादा देखने को मिलती है. विटामिन डी की कमी की वजह से थकान, हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इतना ही नहीं, एक रिसर्च में यह भी सामने आया है कि विटामिन डी की कमी की वजह से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या भी हो सकती है. 

क्या होता है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन?

यह समस्या पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ को खराब कर सकती है. इसमें पुरुषों को यौन संबंध बनाने के दौरान परफॉर्म करने या उसे मेंटेन करने में परेशानी होती है. अगर यौन संबंध बनाने के दौरान यह स्थिति कभी-कभी आती है तो परेशानी की बात नहीं है. लेकिन, यह हर बार की समस्या बन गई है तो इसका मतलब है कि शरीर में किसी तरह की परेशानी है.  

Related Post

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की वजह कई हो सकती हैं. लेकिन, ज्यादातर इसका कनेक्शन ब्लड सर्कुलेशन, नर्व्स सिस्टम, स्ट्रेस या किसी बड़ी बीमारी जैसे डायबिटिज या दिल की बीमारी से हो सकता है. इसके अलावा एक स्टडी में सामने आया है कि विटामिन डी की कमी से भी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है. 

विटामिन डी कर सकता है सेक्सुअल लाइफ खराब

ब्रिटिश जर्नल ऑफ फार्मालोजी में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, शरीर में विटामिन डी कम होने पर इरेक्शन की समस्या आती है. यह स्टडी पुरुषों और चूहों के प्राइवेट पार्ट के टिश्यूज लेकर हुई थी. इस स्टडी में सामने आया है कि जिन पुरुषों में विटामिन डी कम था उनके प्राइवेट पार्ट के सही रिएक्शन नहीं आ रहा था. इतना ही नहीं, विटामिन डी की कमी से इरेक्शन डिस्फंक्शन के ईलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का भी असर कम हो जाता है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Team InKhabar

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026