Vision Loss And Diabetes: क्या डायबिटीज आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है, जानें इससे होना वाला खतरा और बचाव के उपाय

Vision Loss And Diabetes: आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी है. मधुमेह या डायबिटीज की वजह से आप अपनी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. यह आपके लिए बहुत खतरनाक है, जानते हैं डायबिटीज की वजह से होने वाली आंखों की बिमारियां और कैसे करें इसे बचाव.

Published by Tavishi Kalra

Vision Loss And Diabetes: डायबिटीज एक खरतरनाक बिमारी है, इसका असर शरीर के दूसरे अंगों पर भी नजर आता है. मधुमेह या डायबिटीज आपकी आखों को गहरा असर डाल सकती है. इसकी वजह से बहुत से आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.

जब आपके ब्लड में ग्लूकोज (Glucose) का स्तर बहुत अधिक हो जाता है, तो मधुमेह आपकी आंखों को प्रभावित करता है. डायबिटीज वाले लोगों को सबसे पहले आंखों पर इसका असर दिखाई देता है.

कई लोग इस बात को मानते हैं कि उम्र के साथ-साथ हमारी नजर पर भी इसका असर पड़ता है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है. आजकल युवा यहां कि तक की टीनऐजर भी डायबिटिक रेटिनोपैथी (Diabetic Retinopathy) से परेशान हैं. जिस वजह से आंखों की रोशनी जा सकती है.

डायबिटीज से होने से आंखों की रोशनी को खतरे में डालने वाली बीमारियों, जैसे कि डायबिटिक रेटिनोपैथी , मोतियाबिंद और ग्लूकोमा से आंखों को होने वाली हानि का खतरा बढ़ सकता है .

डायबिटीज से होने वाली बिमारियां

डायबिटीज की वजह से आपको आंखों की यह बिमारियां हो सकती है, जो अंधेपन का कारण बन सकती हैं.
डायबिटिक रेटिनोपैथी
डायबिटिक मैकुलर एडिमा
मोतियाबिंद 
ग्लूकोमा (काले मोतिया),
ड्राई आई सिंड्रोम

Related Post

रक्तप्रवाह (Bloodstream) में शर्करा (Sugar) का हाई लेवल पूरे शरीर में रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) को नुकसान पहुंचा सकती है, जिसमें आंखों की रेटिना भी शामिल है. 

शरीर में ग्लूकोज का लेवल लंबे समय तक ज्यादा रहने से न केवल आपकी आंखों की छोटी रक्त वाहिकाएं (Small Blood Vessels) खराब हो जाएंगी, बल्कि यह आपकी आंख के लेंस के आकार को भी प्रभावित कर सकती है और धुंधलेपन का कारण बन सकती है.

लक्ष्ण क्या हैं?

इसके शुरुवाती लक्ष्णों की बात करें तो पहले हल्का-हल्का धुंधला दिखना, जल्दी -जल्दी आंखों का नंबर बदलना, यह रेटिनोपैथी का कारण हो सकता है.

कैसे रखें ख्याल?

इस समयस्या से निजात पाने के लिए सबसे जरूरी है आप अपने मधुमेध को कंट्रोल में रखें और समय-समय पर अपनी  आंखों का चेकअप करवाते रहें.

Tavishi Kalra

Recent Posts

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर…

March 14, 2026

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सुबह…

March 14, 2026