Categories: हेल्थ

सावधान! प्रेग्नेंसी में ली गई ये दवा डालती हैं, आपके होने वाले बच्चे की सेहत पर असर

पैरासिटामोल प्रेगनेंसी में सावधानी के साथ ही लेना चाहिए। गलत या ज्यादा सेवन से बच्चेकी हेल्थ पर गंभीर असर पड़ सकता है। डॉक्टर की सलाह, सही मात्रा और सुरक्षित उपाय अपनाकर प्रेगनेंसी को स्वस्थ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Published by Anuradha Kashyap

Paracetamol During Pregnancy: हर औरत के लिए एक समय काफी ज्यादा खास होता है वह होता है प्रेगनेंसी का समय। उस समय महिला को अपने साथ-साथ अपने बच्चों की हेल्थ का भी काफी अच्छे से ध्यान रखना होता है। प्रेगनेंसी के दौरान बुखार या दर्द होना एक आम बात होती है और इस दर्द से बचने के लिए महिलाएं पैरासिटामोल लेना सही समझती है और यह उनकी आदत बन जाता है लेकिन ऐसा नहीं होता है।  अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह लगातार या फिर काफी अधिक मात्रा में पैरासिटामोल लेती है तो इससे आपके होने वाले बच्चे पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। यह दावा मां और बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित है लेकिन अगर इसका सही मात्रा में उपयोग किया जाए तभी वरना गलत इस्तेमाल से बच्चों के दिमाग और हार्मोन्स पर इसका असर पड़ता है। 

पैरासिटामोल डालता है बच्चे की सेहत पर असर

पेरासिटामोल हमारे शरीर में  एनाल्जेसिक और एंटीफ्लेमेटरी की तरह काम करता है लेकिन प्रेगनेंसी में अगर हम इसको लंबे समय तक लेते हैं तो होने वाले बच्चे के हॉर्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं। जिसके कारण बच्चों का दिमागी रूप से विकास जैसी समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी भी दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। 

Related Post

पैरासिटामोल का रोजाना सेवन करने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है

प्रेग्नेंट महिलाएं अक्सर पैरासिटामोल का इस्तेमाल अपने पहले और दूसरे ट्राइमेस्टर में बिना किसी कंट्रोल के करती हैं, ज्यादा दर्द या फिर बुखार आने पर पैरासिटामोल लेती है तो वह बच्चों में अलग-अलग तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इनमें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, हार्मोनल इंबैलेंस जैसी स्थितियां शामिल होती है हालांकि हर बच्चे का इस पर इंपैक्ट नहीं होता है लेकिन इसका रिस्क काफी ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवा को लेना आपके लिए खतरनाक बन सकता है। 

पैरासिटामोल लेते समय सावधानियां बरतना है बेहद जरूरी

पैरासिटामोल अगर गर्भवती महिलाओं को अक्सर बुखार या फिर दर्द की समस्या रहती है तो वह डॉक्टर की सलाह से निर्धारित समय और निर्धारित मात्रा में पैरासिटामोल ले सकती है इसके अलावा आप कुछ नेचुरल तरीके भी अपना सकते हैं जो आपके दर्द में रहता दिलाते है जैसे कि गर्म पानी की सिकाई करना है या फिर अच्छे से आराम करना और संतुलित और पोषण युक्त खाना खाना चाहिए। 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026