Categories: हेल्थ

समोसा-चाट लवर्स हो जाएं सतर्क! ये बीमारियां कर सकती हैं जिंदगी बर्बाद

गरमा गरम समोसा और चटपटी चाट देखकर कोई मना नहीं कर पाता, लेकिन आप ये बात नहीं जानते होंगे कि स्नेक्स देखने में जितनी ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं

Published by Anuradha Kashyap

चाट पकौड़ी और समोसा इंडियन स्ट्रीट फूड का दिल मानी जाती है लेकिन बारिश के मौसम में अगर गरमा गरम समोसा और चटपटी चाट देखकर कोई मना नहीं कर पाता, लेकिन आप ये बात नहीं जानते होंगे कि स्नेक्स देखने में जितनी ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं उतने ही सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं। इनके सेवन से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती है। 

तेल में तला हुआ खाना होता है दिल के लिए दुश्मन

तेल में तली हुई चीज ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट को बढ़ावा देती हैं जब आप समोसा या पकौड़ी खाते हैं तो इसमें मौजूद फैट आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा देते हैं ज्यादा कोलेस्ट्रोल का मतलब है कि दिल की धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा बनना। अगर आप लंबे समय तक किस बात का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारी हो सकती है। 

मसाले और नमक ब्लड प्रेशर को देते है बढ़ावा

चाट पकौड़ी में डाले जाने वाले नमक मसाले तीखी चटनी स्वाद तो बढ़ा देते हैं लेकिन हमारे ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा देते हैं, ज्यादा नमक और मसाला शरीर में सोडियम  लेवल को बढ़ा देते हैं जिससे कि हाई बीपी जैसी समस्याएं हो सकती है.  हाई ब्लड प्रेशर से किडनी और हार्ट दोनों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है। 

चटनी और दही शुगर लेवल के लिए होते हैं खतरनाक कॉम्बो

चाट में डाली जाने वाली मीठी चटनी दही और आलू का कॉन्बिनेशन काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है लेकिन हमारे ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ा देता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज है तो आपको इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। मीठी चटनी में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है और आलू में स्टार्च होता है जो कि हमारे इन्सुलिन लेवल को काफी बढ़ा देता है। 

तली- भुनी चीजों से बढ़ता है मोटापा और डाइजेस्ट करने में आती है समस्या

समोसा पकोड़े जैसी चीजों में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है जो कि हमारे वजन को बढ़ाती है उतनी ही वजन बढ़ाने में कारगर भी साबित होती है।  यह हमारे पाचन तंत्र को भी काफी हद तक कमजोर कर देती हैं, तेल में तली चीजें पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ा देती हैं 

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च…

March 15, 2026