High Cholesterol से बचना है? तो आज ही करें लाइफस्टाइल में ये 5 बदलाव, रिजल्ट हैरान कर देगा

How To Reduce High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का बड़ा कारण है. जानें कैसे खाने के बाद वॉक, हेल्दी डाइट, फाइबर युक्त खाना और नियमित एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.

Published by Shraddha Pandey

High Cholesterol Diet: आजकल बदलती दिनचर्या और गलत खान-पान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol) एक आम समस्या बन गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या नजरअंदाज करने पर दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपनी डेली लाइफस्टाइल में कुछ आसान से बदलाव करते हैं, तो इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बढ़ा हुआ एलडीएल (Bad Cholesterol) कोलेस्ट्रॉल ब्लॉकेज का कारण बन सकता है, जबकि एचडीएल (Good cholesterol) कोलेस्ट्रॉल दिल को सुरक्षित रखने में मदद करता है. ऐसे में सही खान-पान और नियमित एक्सरसाइज सबसे कारगर उपाय साबित हो सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल कम करने के आसान उपाय:

• भोजन के बाद पैदल चलना: खाने के बाद 10–15 मिनट की वॉक से पाचन बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है.

• हेल्दी फैट्स का सेवन करें: ओमेगा-3 से भरपूर चीजें जैसे मछली, अखरोट और अलसी के बीज एलडीएल को कम करने में मददगार हैं.

• फाइबर युक्त भोजन लें: ओट्स, हरी सब्जियां, दालें और फल कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में असरदार हैं.

Related Post

• जंक फूड और तैलीय खाने से दूरी: पैकेज्ड फूड और ज्यादा तेल-घी वाले खाने से परहेज करना जरूरी है.

• नियमित व्यायाम: रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज या योग दिल को स्वस्थ रखने का आसान तरीका है.

• धूम्रपान और शराब से बचें: यह दोनों ही चीजें कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ को तेजी से नुकसान पहुंचाती हैं.

Cholesterol ही नहीं, इन बीमारियों को भी जड़ से मिटा देगा ये चमत्कारी जूस

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर इन आसान टिप्स को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. दवाओं पर पूरी तरह निर्भर रहने की बजाय बेहतर है कि समय रहते अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी बना लिया जाए.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026