Categories: हेल्थ

59 की उम्र में भी मिलिंद देते है नौजवानों को टक्कर, जानिए उनकी फिटनेस का राज!

मिलिंद सोमन 59 साल के हैं लेकिन यंग और फिट दिखते हैं, उनका ब्रेकफास्ट हमेशा फ्रेश और मौसमी फलों से भरपूर होता है. वह प्रोसेस्ड फूड से दूर रहते हैं और सरल, पौष्टिक भोजन अपनाते हैं.

Published by Anuradha Kashyap

मिलिंद सोमन नवंबर में 60 साल के होने वाले हैं लेकिन उनकी एनर्जी और चेहरे की चमक देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है.  वह बिना जूते मैराथन में दौड़ते हैं और हर उम्र के लोगों को फिट रहने के लिए इंस्पायर करते हैं. तो आइये जानते है कि उनकी लाइफ स्टाइल और खासकर ब्रेकफास्ट की आदतें कैसी हैं?

सुबह की फ्रेशनेस मिलिंद सोमन का फल भर नाश्ता

मिलिंद सोमन का ब्रेकफास्ट बिल्कुल अलग होता है उन्होंने बताया कि “मैं एक पूरा पपीता खाता हूँ, या अगर छोटे हों तो दो, मैं आधा तरबूज खाता हूँ क्योंकि तरबूज बड़े होते हैं.  मैं जो भी मौसमी फल हैं, वह खाता हूँ.  अगर आम का मौसम है, तो मैं पांच या छह आम खाता हूँ.  मैं बहुत सारे केले भी खाता हूँ. मैं नाश्ते को कैलोरी से नहीं बल्कि क्वालिटी और उपलब्धता के आधार पर तय करता हूँ. कभी-कभी अगर उन्हें ज्यादा भूख लगती है तो वह मूसली, सुख मेवे या साबुत अनाज का भी सेवन कर लेते हैं ताकि वह पूरे दिन एनर्जेटिक फील करें फल खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन ठीक रहता है. 

Related Post

संतुलित होता है दोपहर और शाम का खाना

मिलिंद सोमन दोपहर और रात के समय में भारी खाना खाने से बचते हैं, उन्होंने कहा की  “मैं उन चीजों से बचने की कोशिश करता हूं जो पचने में भारी होती है जैसे मांसाहारी भोजन” उनका खाना साधारण और संतुलित होता है उनकी पसंदीदा प्लेट में दाल चावल और सब्जियां अक्सर होती है.  वह किसी भी कल्चरल खाने का आनंद लेते हैं महाराष्ट्रीयन, बंगाली, असमिया, जापानी खाना ट्रेडिशनल और असली तरीके से बनाया हो. 

फल- भरा नाश्ता हेल्दी और लंबी उम्र की चाबी होता है

फल पहले खाने से शरीर को बहुत लाभ होता है मिलिंद सोमन के अनुसार पपीता तरबूज आम जैसे फलों में पानी और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो की पाचन सुधारने में मदद करता है और कब्ज वाली  समस्याओं से बचाता है.  यह विटामिन ए और के से  भरपूर होता है जो की झुर्रियां मिटाने उम्र बढ़ाने और कोई बीमारी से बचाता हैं.  केले और आम में नेचुरल शुगर होती है जो की एनर्जी देती है और मूड को बेहतर बनाती है. 

Anuradha Kashyap

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026