Categories: हेल्थ

आप भी रात में देर से खाते हैं खाना? जानें- क्या होता शरीर पर असर, इस खबर को पढ़ने के बाद छोड़ देंगे यह आदत!

Late Night Eating Effects: एक ही भोजन शाम 7 बजे खाने पर अच्छे से पच जाता है और शरीर इसे ऊर्जा में बदलता है, लेकिन रात 10 बजे खाने पर ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ जाता है और फैट स्टोर होने लगता है.

Published by Hasnain Alam

Health News: अगर आप भी देर रात खाना खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. देर रात खाना खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है, ब्लड शुगर बढ़ता है और फैट तेजी से जमा होने लगता है. यानी यह सिर्फ पाचन नहीं बिगाड़ता, बल्कि कई तरह से स्वास्थ्य पर असर डालता है.

दरअसल, रात में खाना खाने से पाचन खराब नहीं होता, बल्कि इसका कारण शरीर में बढ़ता मेलाटोनिन हार्मोन है. मेलाटोनिन नींद का हार्मोन है, जो सोने के समय से 2-3 घंटे पहले बढ़ना शुरू हो जाता है.

स्टोरेज मोड में चले जाते हैं फैट सेल्स

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक इसी समय इंसुलिन सेंसिटिविटी 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है और फैट सेल्स स्टोरेज मोड में चले जाते हैं. नतीजा यह होता है कि एक ही भोजन शाम 7 बजे खाने पर अच्छे से पच जाता है और शरीर इसे ऊर्जा में बदलता है, लेकिन रात 10 बजे खाने पर ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ जाता है और फैट स्टोर होने लगता है.

एक स्टडी बताती है कि खाने का समय कितना मायने रखता है. स्टडी में पाया गया कि जब शरीर में मेलाटोनिन (नींद का हार्मोन) ज्यादा होता है, यानी सोने से 2-3 घंटे पहले, तब खाना खाने पर ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य समय की तुलना में 34 प्रतिशत तक अधिक बढ़ जाता है.

ब्रेकफास्ट और लंच रखें हैवी

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि कैलोरी को दिन में पहले ले लें, यानी ब्रेकफास्ट और लंच हैवी रखें, डिनर हल्का और जल्दी करें. शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक के अनुसार खाएं, उसके खिलाफ नहीं. इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है, वजन कंट्रोल होता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है.

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि देर रात खाना खाने से सर्केडियन रिदम बिगड़ता है, जिससे इंसुलिन का काम प्रभावित होता है. वहीं, हेल्दी लाइफस्टाइल वजन घटाने समेत कई समस्याओं को मात देने में कारगर है. दिन के अनुसार खाने से शरीर बेहतर काम करता है और रात की नींद भी अच्छी आती है. ऐसे में अगर देर रात खाने की आदत है, तो आप उसे जल्दी ही छोड़ दें.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

March 31, 2026

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026