Kidney Donation: किडनी डोनेट करने के बाद शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें पूरी जानकारी

Kidney Donation: किडनी डोनेशन आजकल बहुत आम है. लेकिन किडनी डोनेट करने के बाद शरीर में इसका असर नजर आता है. जानते हैं वो कौन-सी बातें हैं जो एक डोनर को ध्यान में रखनी चाहिए.

Published by Tavishi Kalra

Kidney Donation: किडनी डोनेट करना आजकल आम हो गया है. लेकिन किडनी डोनेट करते समय ऐसी बहुत सी बातें हैं जिनका ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी होता है. किडनी डोनेट करने के बाद आपको शरीर में कमजोरी, इंफेक्शन होने की संभावना आदि की दिक्कतें होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं. साथ ही अगर आप डोनर हैं तो किडनी दान करने के बाद आपको नियम से अपनी जांच, और अपनी किडनी का ख्याल रखना जरूरी होता है.

भारत में किडनी दान करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. साथ ही आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए. किडनी आप जीवित या मृत दाताओं से भी प्राप्त कर सकते हैं.

हाल ही में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी अपने पापा को दी थी. यह बहुत बड़ी बात है कि एक बेटी ने आगे बढ़कर अपने पिता को किडनी डोनेट की. लेकिन किडनी डोनेट करने के बाद जीवन आसान नहीं होता, बहुत सी ऐसी समस्याएं जिनका सामना करना पड़ सकता है. जानते हैं वो कौन-सी बातें हैं जो किडनी डोनेट करने के बाद ध्यान रखनी चाहिए.

किडनी डोनेशन के बाद हो सकती है यह परेशानी

वैसे किडनी किसी को भी दान में देना बहुत सुरक्षित होता है लेकिन कई लोगों को किडनी दान (Donate) करके के बाद किडनी की बीमारी, मधुमेह (Sugar) की दिक्कत और अन्य हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.

किडनी डोनेट करने के बाद आपको 4 से 6 सप्ताह इस दर्द और सर्जरी से उबरने में लग सकते हैं. इस दौरान आपको लगभग एक महना या 40 दिन तक बेड रेस्ट करना चाहिए.

Related Post

पटना के गार्डिनर रोड अस्पताल से रिटायर्ड और सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के डायरेक्टर के रूप में रह चुके फिजीशियन डॉक्टर नवीन चंद्र प्रसाद जो किडनी के लिए जानकार माने जाते हैं उनका मानना है कि उस व्यक्ति को किडनी डोनेट नहीं करनी चाहिए ब्लड प्रेशर की बीमारी है या ब्लड प्रेशर हमेशा बढ़ा रहता. मधुमेह है या फिर खुद उसे किडनी में प्रॉब्लम है. किडनी डोनेट करने वाला व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए. उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं होनी चाहिए. 

किडनी डोनेशन के बाद रखें इन बातों का ख्याल

  • सर्जरी के बाद आपको अपने सर्जरी की जगह पर टांको पर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
  • अपने खाने पिने का खास ख्याल रखें. बाहर का खाना ना खाएं. संतुलित आहार लें, बाहार का खाना खाने से बचें.
  • फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट लें. प्रोटीन पॉउडर का सेवन न करें, जब तक कि डॉक्टर से सलाह ना ले लें.
  • भारी सामान उठाने से बचें. एक्सरसाइज ना करें, ऐसा काम ना करें, जिससे शरीर को कष्ट हो.
  • समय-समय पर डॉक्टर से अपनी जांच करवाते रहें.
  • इस सभी बातों का ख्याल रखने से आपकी किडनी कुछ समय के बाद नार्मल रूप से काम करने लगेगी.
  • किडनी डोनेट करने के बाद आप मोटापे से प्रभावित हो सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी हेल्थ का ख्याल रखना बेहद जरूरी है.
  • जैसे-जैसे उम्र बढ़ती रहेगी वैसे-वैसे किडनी के काम करने की क्षमता में प्राकृतिक रूप से गिरावट आती रहेगी.
  • साथ ही किडनी डोनेट करने के बाद आपके यूरिन में प्रोटीन की मात्रा में वृद्धि हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

सर्दियों के कपड़ों में आ रही बदबू? ये हैक कर देगा मिनटों में फ्रेश

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026