Categories: हेल्थ

क्या IVF से जन्मे बच्चें होते हैं हेल्‍दी ? जानिए डॉक्टर की सलाह

आज भी हमारे समाज में यह आम धारणा है कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन IVF से पैदा हुए बच्चे नैचुरली कंसीव (Conceive Naturally) हुए बच्चों की तुलना में हेल्दी (Healthy) नहीं होते हैं. इससी मुद्दे पर गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist) डॉ. महिमा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.

Published by DARSHNA DEEP

IVF and Conceive Naturally Babies: आज के 21वीं सदी में हमारे समाज में ऐसी कई धारणाएं हैं, जिन्हें बदलने में काफी वक्त लगेगा. ऐसी ही एक धाराणा में से एक है IVF से जन्मे बच्चे. लोगों का मानना है कि IVF से जन्मे बच्चे हेल्दी पैदा नहीं होते हैं. इससी पर गायनेकोलॉजिस्ट गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist) डॉ. महिमा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है, उन्होंने क्या कुछ बताया है पढ़िए हमारी पूरी खबर. 

क्या IVF बच्चे कम होते हैं हेल्दी ?

गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist) डॉ. महिमा के मुताबिक, उन्होंने इस धारणा को पूरी तरह से गलत बताया है. उन्होंने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक और मानसिक रूप से कोई खास अंतर नहीं होता है. गंभीर रूप से बात की जाए तो IVF और नैचुरली कंसीव हुए बच्चों में फिजिकली और मेंटली किसी भी रूप में किसी प्रकार का कोई अंतर देखने को नहीं मिलता है. 

सबसे बेहतर का चयन:

उन्होंने आगे कहा कि IVF प्रक्रिया में कई एग्स में से केवल एक चुने गए भ्रूण (embryo) से ही बच्चा बनता है, जिसका सीधा मतलब है कि सबसे बेहतर भ्रूण का चयन किया जाता है. 

व्यक्तिगत अनुभव:

इतना ही उन्होंने तो मज़ाक में यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि IVF तकनीक से जन्मे बच्चे बहुत ही शरारती और इंटेलिजेंट होते हैं. इसलिए लोगों को इस बारे में किसी तरह की कोई गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए. 

Related Post

IVF ट्रीटमेंट की लागत:

एक पॉडकास्ट में उनसे यह भी पूछा गया कि क्या IVF फेल होने के बाद दोबारा ट्रीटमेंट के लिए पैसे देने पड़ते हैं ? जिसपर उन्होंने कहा कि  IVF एक बहुत ही व्यक्तिगत ट्रीटमेंट है और हर मरीज का अनुभव बेहद ही अलग होता है. साथ ही उन्होंने बताया कि हर महिला का शरीर और उसका हार्मोनल रिस्पॉन्स एक जैसा कभी नहीं होता है. 

इंजेक्शन और डोज में बदलाव:

उन्होंने बताया कि किसी के शरीर में हाइपर स्टिमुलेशन से ज़्यादा एग्स बन सकते हैं, तो किसी में अपेक्षित संख्या में एग्स नहीं बन पाते हैं. इसी कारण अलग-अलग साइकल में इंजेक्शन की डोज और ट्रीटमेंट में बदलाव करना पड़ता है, ताकि सफलता की दर को आगे बढ़ाया जा सके. 

गारंटी एक ‘स्कैम’:

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि IVF में किसी को यह गारंटी देना कि तीन या चार साइकल में प्रेग्नेंसी हो जाएगी, संभव नहीं है. ऐसा करना केवल एक तरह का स्कैम कह लाया जाएगा. इसलिए, ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले कपल को IVF की व्यक्तिगत प्रकृति और लागत की पूरी जानकारी रखनी चाहिए. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026