Categories: हेल्थ

30 के बाद कर रहे हैं शादी? डाइट में कर लें 5 बदलाव, वरना बेडरूम में नहीं दिखा पाएंगे ताकत!

Tips to maintain Sexual Stamina: 30 की उम्र के बाद शादी का प्लान है, तो पहले अपनी डाइट में 5 बदलाव जरूर कर लें. अच्छी डाइट हेल्दी रहने के साथ-साथ बेडरूम परफॉर्मेंस बेहतर करने में भी मदद कर सकती है.

Published by Prachi Tandon

How to maintain sexual stamina after 30: 30 की उम्र के बाद महिलाओं ही नहीं, पुरुषों के शरीर में भी कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं. 30 के बाद सेक्सुअल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन का शरीर में लेवल कम होने लगता है, मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है और स्टेमिना पर भी खराब डाइट और लाइफस्टाइल का असर पड़ता है. इन सब का नतीजा होता है बेडरूम परफॉर्मेंस का खराब होना. ऐसे में अगर आप 30 के बाद शादी का प्लान कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव जरूर करें. क्योंकि, सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से यौन क्षमता, एनर्जी और कॉन्फिडेंस को ठीक किया जा सकता है. 

30 की उम्र के बाद मर्द करें अपनी डाइट में 5 बदलाव

हरी सब्जियां और फल

उम्र बढ़ने के साथ-साथ अपनी डाइट से जंक फूड और बहुत मसालेदार खाने को हटा देना चाहिए. क्योंकि, उम्र बढ़ने के साथ शरीर में फ्री रेडिकल्स की संख्या भी बढ़ने लगती है जो एजिंग के प्रोसेस की स्पीड बढ़ा देती है. इसलिए डाइट में हरी सब्जियां, पालक, ब्रोकली और मौसमी फलों को शामिल करें. यह एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ाते हैं.

ज्यादा प्रोटीन, कार्ब्स कम

30 के बाद बेडरूम परफॉर्मेंस को बेहतर रखने के लिए मांसपेशियों को मजबूत बनाकर रखना जरूरी होता है. इसके लिए डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं. प्रोटीन के लिए अंडे, दालें, मूंगफली, चिकन और मछली जैसी चीजें खा सकती हैं. वहीं, कार्ब्स कम करने के लिए जंक फूड का कम से कम सेवन करें.

Related Post

पानी और हाइड्रेशन

शरीर में डिहाइड्रेशन की वजह से मांसपेशियों में सिकुड़न आने लगती है. इतना ही नहीं, शरीर की एनर्जी भी कम हो जाती है. ऐसे में शरीर में पानी की कमी न होने दें. दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से डाइजेशन सही रहता है और बॉडी से टॉक्सिन्स रिलीज होते रहते हैं.

हेल्दी फैट्स

30 के बाद सेक्सुअल लाइफ में सबसे ज्यादा असर स्टेमिना पर आता है. सेक्स पावर और स्टेमिना को मेंटेन रखने के लिए डाइट में ऑलिव ऑयल, बादाम, अखरोट और एवोकाडो जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा तला-भुना खाने से दूर रहें, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है जिसका असर बेडरूम परफॉर्मेंस पर सीधा आता है.

शुगर से दूरी है भली

शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ने से सेक्सुअल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. ऐसे में डाइट से एक्स्ट्रा शुगर को 30 की उम्र के बाद कम कर देना चाहिए. इसके लिए मिठाई, केक, कोल्ड ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड न खाएं. वहीं, पैक जूस की जगह नेचुरल जूस पीएं. क्योंकि, पैक जूस में आर्टिफिशियल फ्लेवर और शुगर की मात्रा अधिक होती है. 

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Prachi Tandon

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026