Categories: हेल्थ

High Uric Acid Symptoms: इन अंगों में दर्द देता है बढ़े हुए यूरिक एसिड का संकेत, शरीर के इस हिस्सों में दिखते हैं लक्षण

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड बढ़ने पर सबसे पहले जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न दिखाई देती है. इसके पीछे ज्यादा प्यूरीन वाला भोजन, मोटापा, कम पानी पीना, शराब का सेवन और किडनी की समस्या जैसे कारण हो सकते हैं.

Published by Ranjana Sharma

High Uric Acid Symptoms: आजकल खराब खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है. इससे तेज दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड का साफ संकेत देते हैं.

शरीर के कौन से अंग देते हैं संकेत

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड सबसे पहले जोड़ों को प्रभावित करता है. आमतौर पर इसका असर पैरों के अंगूठे, एड़ी, टखनों, घुटनों और उंगलियों के जोड़ों में दिखाई देता है. इन हिस्सों में सूजन, लालिमा और दर्द महसूस होने लगता है. कई बार जोड़ों में जकड़न इतनी बढ़ जाती है कि चलना या हाथों से काम करना मुश्किल हो जाता है.

तीव्र दर्द कहां होता है

डॉक्टरों के अनुसार यूरिक एसिड बढ़ने पर सबसे अधिक तेज दर्द पैरों के अंगूठे के जोड़ में होता है. इसे मेडिकल भाषा में गाउट अटैक भी कहा जाता है. यह दर्द अचानक शुरू हो सकता है और अक्सर रात के समय ज्यादा महसूस होता है. इसके अलावा टखनों, घुटनों और कलाई में भी तेज दर्द और सूजन हो सकती है. दर्द इतना तीव्र हो सकता है कि हल्का स्पर्श भी असहनीय लगता है.

Related Post

यूरिक एसिड बढ़ने के प्रमुख कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. सबसे बड़ा कारण असंतुलित आहार और खराब जीवनशैली है. अधिक मात्रा में रेड मीट, सीफूड, शराब, मीठे पेय और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है. इसके अलावा मोटापा, कम पानी पीना, शारीरिक गतिविधि की कमी और किडनी की कमजोरी भी इस समस्या को बढ़ा सकती है. कुछ मामलों में आनुवंशिक कारण या कुछ दवाओं का सेवन भी यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बन सकता है.

किन लोगों में ज्यादा खतरा

डॉक्टरों के मुताबिक, मोटापे से ग्रस्त लोग, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज और अधिक शराब पीने वाले लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है. इसके अलावा जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं या व्यायाम नहीं करते, उनमें भी यह समस्या तेजी से बढ़ सकती है.

कैसे करें बचाव

यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ज्यादा पानी पिएं, हरी सब्जियां और फल खाएं तथा नियमित रूप से व्यायाम करें. इसके साथ ही रेड मीट, शराब, मीठे पेय और जंक फूड का सेवन कम करना चाहिए.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026