Categories: हेल्थ

Hair Fall: झड़ते बालों को कहें अलविदा, आज से अपनाएं ये टिप्स और पाएं घने, काले बाल

पुरुषों में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया होने पर सबसे पहले बाल झड़ना माथे के आगे की तरफ से शुरू होता है. वहीं, एलोपेशिया एरियाटा की स्थिति में सिर पर गोलाकार सफेद धब्बे बन जाते हैं और उन जगहों से अचानक बाल झड़ जाते हैं.

Hair Fall Solutions: आजकल युवाओं में बाल सफेद होने और गंजापन बढ़ने की समस्या तेजी से देखी जा रही है. कुछ मामलों में यह समस्या आनुवंशिक कारणों से होती है, है। हालांकि, समय रहते इलाज उचित देखभाल करने पर बाल झड़ने और सफेद होने की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। महिलाओं में यह दिक्कत अक्सर प्रसव के बाद देखने को मिलती है, जिसका कारण हार्मोनल बदलाव, एनीमिया (खून की कमी) और अधिक मात्रा में मैदे से बनी चीज़ों का सेवन माना जाता है.युवाओं के बीच काले बालों को फैशन के लिए अलग-अलग रंगों में डाई करने का चलन भी बढ़ गया है। बाजार में मिलने वाले सस्ते हेयर डाई न केवल बालों को समय से पहले सफेद कर देते हैं, बल्कि उन्हें पतला बनाकर गंजेपन की ओर भी ले जाते हैं। इसके अलावा, भारी पानी (हार्ड वाटर) से बाल धोने से भी पुरुषों और महिलाओं दोनों में बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.

इस वजह से झड़ते हैं बाल

पुरुषों में बाल झड़ने का सबसे आम कारण एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया होता है, जिसमें आगे की तरफ से बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. वहीं, एलोपेशिया एरियाटा के मरीजों में सिर पर गोल आकार के सफेद धब्बे बन जाते हैं और उन जगहों से अचानक बाल गिरने लगते हैं। दूसरी ओर, पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं में बाल पतले होकर खासतौर पर सिर के बीच वाले हिस्से से झड़ने लगते हैं।

Related Post

क्या करें बालों को झड़ने और सफेद होने से बचाने के लिए?

  • रोजाना कम से कम 30–40 मिनट तक व्यायाम करे.
  • बालों को धूल, धूप और प्रदूषण से बचाकर रखें.
  • बाजार में मिलने वाली सस्ती हेयर डाई का उपयोग न करे.
  • मैदा, प्रोसेस्ड फूड और अधिक मीठे पदार्थ खाने से परहेज करें.

इन चीजों को खानपान में शामिल करें –

  • फाइबर युक्त चीजें
  • जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ (जैसे कद्दू के बीज)
  • बायोटिन युक्त भोजन (जैसे अंडा, एवोकाडो)।
  • बालों का झड़ना या समय से पहले सफेद होना बढ़े तो डॉक्टर से जांच कराकर पूरा इलाज करवाएं।

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Video: शख्स ने की ‘मन की बात’ से जुड़ी मजेदार रिक्वेस्ट; फिर PM मोदी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

PM Modi News: एक इंस्टाग्राम रील में, दुआ ने मज़ाक में अपने पिता की लीडर…

March 21, 2026

AI fake profiles: खूबसूरत महिला सैनिक की सच्चाई ने चौंकाया, कभी ट्रंप तो कभी पुतिन के साथ आई नजर

AI fake profiles: सोशल मीडिया पर ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की कथित अमेरिकी महिला सैनिक की…

March 21, 2026

कौन है बेबी ओमी? जो पीएम मोदी की गोद में आया नजर; वायरल तस्वीर ने जीता सभी का दिल

PM Modi News: इस तस्वीर में वह छोटे बच्चे ओमी को गोद में लिए नजर…

March 21, 2026

Car Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दामदाम

Car Price Hike: टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में…

March 21, 2026

अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

WhatsApp secret message: इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब…

March 21, 2026

BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट

Biju Janata Dal News: पार्टी हाईकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में…

March 21, 2026