Categories: हेल्थ

Monsoon में इन 5 फलों से बनाएं दूरी, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, सेहत पर पड़ सकता है भारी!

Fruits to avoid in Monsoon: बारिश का मौसम सभी को बेहद पसंद होता है क्यूंकि ये गर्मी से हमें राहत दिलाता है, लेकिन इसी के साथ इस मौसम में पर्यावण में बहुत ही नमी हो जाती है जिसकी वजह से खाने-पीने की चीज़ें खराब होने का डर बना रहता है, उनमें फंगस लग जाती है. ऐसे में आपको बहार की चीज़ें नहीं खानी चाहिए और अपनी डाइट में भी बदलाव करने चाहिए।

Published by

Fruits to avoid in Monsoon: बारिश का मौसम सभी को बेहद पसंद होता है क्यूंकि ये गर्मी से हमें राहत दिलाता है, लेकिन इसी के साथ इस मौसम में पर्यावण में बहुत ही नमी हो जाती है जिसकी वजह से खाने-पीने की चीज़ें खराब होने का डर बना रहता है, उनमें फंगस लग जाती है. ऐसे में आपको बहार की चीज़ें नहीं खानी चाहिए और अपनी डाइट में भी बदलाव करने चाहिए। फलों का नाम सुनकर आप थोड़ा चौंक जाएंगे क्यूंकि ये फल सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में ये फल बहुत ही जल्द खराब हो जाते हैं और ऐसे फल खाने से इन्फेक्शन, फ़ूड पोइसिनिंग तथा पेट की समस्या बढ़ सकती है. चलिए जानते हैं, ऐसे कुछ फलों के बारे में. 

तरबूज

तरबूज खाना गर्मियों के मौसम में बहुत अच्छा होता है लेकिन बारिश के मौसम में इसे बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए। इसमें पानी की बहुत अधिक मात्रा होती है जो डाइजेन प्रोसेस को धीमा कर सकती है. यदि कटे हुए तरबूज को तुरंत न खाया जाए तो यह बहुत जल्द खराब हो जाता है, जिसे खाने से पेट का फूलना और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

केले

ताजा केले खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन बरसात  में नहीं। क्यूंकि इस मौसम की नमी के कारण ये बहुत ही पक जाते हैं और सड़ जाते हैं. ये ही केले फिर मखियों को आकर्षित कर बैक्टीरिया को पनपने की जगह देने लगते हैं, जिसे खाने से गैस और एसिडिटी हो सकती है. 

सादा पानी नहीं, इन 5 चीजों को मिलाकर पीए पानी, पेट रहेगा हमेशा साफ और पाचन शक्ति होगा मजबूत

अनानास

इसमें ब्रोमेलैन और विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में अनानास खाने से सर्दी, खांसी या गले में जलन होने लगती है. इसमें एसिडिक प्रॉपर्टीज होती है जो गले में बलगम बढ़ा देती हैं. 

Related Post

अंगूर

इसको ठीक से साफ़ करना अकसर बहुत मुश्किल होता है और बारिश के मौसम में इसमें आसानी से फफूंद लगने का खातर रहता है और गंदगी भी जमा हो जाती है. इसलिए बिना धुले अंगूर खाना पेट में संक्रमण फैला सकता है. 

क्या रोज दही खाना है सही, जानिए कब और कितना खाना है सही? नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है भारी!

स्ट्रॉबेरी या बेरी

 ये पानी को बहुत ही जल्द सोख लेती हैं जिसकी वजह से फफूंद और बैक्टीरिया लगने का खतरा बहुत बढ़ जाता है और इस मौसम ये बहुत जल्द खराब हो जाती हैं जिसकी वजह से उलटी और फ़ूड पोइसिनिंग जैसी समस्या हो सकती है.

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Published by

Recent Posts

Varanasi News: इफ्तार कर गंगा नदी में फेंकी हड्डियां! वीडियो हुआ वायरल; फिर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Varanasi News: शिकायत के अनुसार आरोप यह भी है कि भोजन के बाद उसकी हड्डियां…

March 17, 2026

इस देश में बहुत कम पड़ती है तेल की जरूरत, वॉर के समय नहीं है कोई दिक्कत, जानें नाम

दुनिया का वो देश जो जियोथर्मल और हाइड्रोपावर से एनर्जी लेता है, इसलिए तेल पर…

March 17, 2026

SC Adoptive Mother Leave Verdict: अब बच्चा गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, आ गया ‘सुप्रीम’ फैसला

SC Adoptive Mother Leave Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व संरक्षण को मौलिक मानवाधिकार बताते हुआ…

March 17, 2026

दिल्ली के रूप नगर में ढह गया लोहे का पुल, नाले में गिर महिला की हुई मौत

Delhi News: उत्तरी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां…

March 17, 2026