Categories: हेल्थ

पेट के ये 5 लक्षण चीख -चीख कर बता रहे कैंसर के चपेट मे है आप, समय रहते हो जाएं सावधान,नहीं तो लग सकता है गहरा सदमा!

Signs of Stomach Cancer: पेट का कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है, एक खतरनाक बीमारी है जिसमें पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाएँ अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। यह कैंसर धीरे-धीरे पेट की दीवारों और आसपास के अंगों जैसे लिवर, फेफड़े और अग्न्याशय तक फैल सकता है।

Published by

Signs of Stomach Cancer: पेट का कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है, एक खतरनाक बीमारी है जिसमें पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाएँ अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। यह कैंसर धीरे-धीरे पेट की दीवारों और आसपास के अंगों जैसे लिवर, फेफड़े और अग्न्याशय तक फैल सकता है। यह कैंसर आमतौर पर पेट की बलगम बनाने वाली कोशिकाओं में शुरू होता है। कोशिकाओं के डीएनए में उत्परिवर्तन के कारण यह अनियंत्रित रूप से बढ़ता है। समय के साथ, यह कैंसर शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है।

यह भारत में चौथा सबसे आम कैंसर है और मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण माना जाता है। पेट का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन अगर इसके लक्षणों की समय रहते पहचान कर ली जाए, तो इलाज की संभावना बढ़ जाती है। शुरुआती दौर में शरीर कुछ संकेत देता है जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। यहाँ हम ऐसे ही 5 लक्षणों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें जानकर आप वाकई सतर्क हो जाएँगे।

पेट के कैंसर के इन 5 लक्षणों को जानकर सतर्क हो जाएँ।

लगातार पेट दर्द या बेचैनी

अगर आपको अक्सर पेट में दर्द, जलन या भारीपन महसूस होता है और यह दर्द बिना किसी खास वजह के बना रहता है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। यह गैस या अपच का नहीं, बल्कि पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है।

भूख न लगना और जल्दी पेट भर जाना

अचानक से अगर आपकी खाने में रुचि खत्म होते जा रही है या फिर थोड़ा सा खाने के बाद ही पेट भरा-भरा सा लगता है तो, तो ये फिर भी एक गंभीर संकेत हो सकता है। कैंसर कोशिकाएं पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं।

Related Post

दही में मिलाकर खाना शुरू कर दें ये 2 चीज, कुछ ही दिनों में Vitamin B12 की कमी हो जाएंगी दूर, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की…

तेज़ी से वज़न कम होना

अगर बिना किसी डाइट या व्यायाम के अचानक वज़न कम हो रहा है, तो यह किसी आंतरिक बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट का कैंसर शरीर की ऊर्जा खपत को बढ़ा सकता है, जिससे वज़न कम होता है।


मल में खून या काला मल


यह सबसे चिंताजनक लक्षणों में से एक है। अगर मल का रंग गहरा या काला है और उसमें खून के निशान हैं, तो यह सीधे तौर पर आंतरिक रक्तस्राव की ओर इशारा करता है। पेट के कैंसर में यह लक्षण काफी आम है और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शहद के साथ मिलाकर खा लें ये काली चीज,कुछ ही दिनों में पाचन तंत्र हो जाएगा मज़बूत, फायदे जान रह जाएंगे दंग


लगातार उल्टी या जी मिचलाना


अगर आपको बिना किसी कारण के बार-बार उल्टी हो रही है या जी मिचलाना जारी है, तो यह पाचन तंत्र में किसी गंभीर गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Published by

Recent Posts

Donald Trump: ट्रंप का कबूलनामा! खुद बताया ईरान में कैसे और कितने ठिकानों पर मचाई तबाही

Iran America War: ईरान इजराइल के बीच चल रही जंग में US एक बड़ी भूमिका…

March 17, 2026

Haryana Rajya Sabha Poll: बिहार की पांचो सीटें हासिल करने वाली BJP की रणनीति क्यों काम नहीं आई हरियाणा में? समझें

Haryana Politics: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनावों में BJP और…

March 17, 2026