Categories: हेल्थ

Vitamin B12 से भरपूर है किचन में मौजूद ये 1 मसाला, अंडे से भी है ज्यादा पॉवरफुल,जानें इसके अद्भुत फायदे

Ajwain Ke Fayde: विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी माना जाता है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे थकान, कमज़ोरी, मानसिक उलझन, तंत्रिका तंत्र की समस्याएँ और एनीमिया आदि।

Published by

Ajwain for Vitamin B12 Deficiency:  विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी माना जाता है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे थकान, कमज़ोरी, मानसिक उलझन, तंत्रिका तंत्र की समस्याएँ और एनीमिया आदि। भारतीय रसोई में मौजूद अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ़ स्वाद बढ़ाने के लिए बल्कि सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद माना जाता है। अजवाइन का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के तौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह विटामिन बी12 का भी एक बेहतरीन स्रोत है? जी हाँ, आपने सही सुना। तो आइए जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन कैसे करें।

अजवाइन विटामिन बी12 सहित विटामिन बी का भी एक स्रोत है। इसके अलावा, अजवाइन मुख्य रूप से विटामिन के का भी बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) और बी6 (पाइरिडोक्सिन) जैसे विटामिन भी होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।


ऐसे करें अजवाइन का सेवन


अजवाइन को आप कई तरह से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल सब्ज़ियों और दालों का स्वाद बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। खाना खाने के बाद, आप थोड़ी सी अजवाइन चबाकर भी खा सकते हैं।

क्या आपने सोचा है रोजाना कच्चा लहसुन खाने से शरीर पर क्या असर होगा? जानें लहसुन खाने का सही तरीका


अजवाइन के फायदे

  • अजवाइन के पानी का नियमित सेवन आंतों को आराम देता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने, वजन कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार है। अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं, तो शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
  • अजवाइन में बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण होते हैं जो गले की खराश, कफ और सर्दी से राहत दिलाते हैं। इसका पानी गले को साफ़ करता है और छाती में जमा बलगम को भी निकालने में मदद करता है।


 

  • अजवाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी हो जाती है, तो यह पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

खाने को सही से पचाने के लिए सौंफ के साथ जरूर खाएं ये सफेद चीज, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी फायदें

  • अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह अजवाइन खाने से मेटाबॉलिज़्म तेज़ होता है और बार-बार भूख लगने की आदत भी कम होती है। इससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज़ हो जाता है और वज़न धीरे-धीरे कम होने लगता है।

  • अजवाइन में मौजूद प्राकृतिक तेल पेट की समस्याओं में बहुत कारगर है। रोज़ सुबह अजवाइन का पानी पीने से गैस, सीने में जलन, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और पेट हल्का महसूस होता है। यह खाना जल्दी पचाने में मदद करता है।

दही के साथ गलती से भी ना करें इन 4 चीजों का सेवन, स्किन और पेट दोनों पर पड़ सकता है भारी

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Gold Rate Today 22 January 2026: सोने की कीमत धड़ाम, फटाफट नोट करें मुंबई-दिल्ली समेत शहरों के ताजा रेट्स

Gold Rate Today 22 January 2026: निवेशकों के लिए गुरुवार (22 जनवरी, 2026) को राहत…

January 22, 2026

Budget 2026: किसानों को लेकर क्या है सरकार की प्लानिंग? यहां जानें कृषि शेयरों से लेकर बीज कानून तक सब कुछ

Budget 2026: आने वाला बजट 2026 कृषि क्षेत्र में खास पहलों के ज़रिए लंबे समय…

January 22, 2026