Categories: हेल्थ

क्या आप भी रस्क ने नाम पर खा रहे धोखा, Suji Rusk के नाम पर मिल रहा है 71% मैदा! नंबर 1 हैरान कर देगा!

इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर Foodpharmer ने रस्क की सच्चाई बताई: सुजी नाम वाले रस्क में असल में मैदा ज्यादा होता है. हेल्दी ऑप्शन वही है जिसमें 100% आटा और बिना पाम ऑइल हो.

Published by sanskritij jaipuria

Harmful Rusk : आजकल सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, एक ऐसा मंच बन गया है जहां कई इंफ्लुएंसर खाने-पीने की चीजों का विश्लेषण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. एक ऐसा ही एक नाम है – Foodpharmer. ये फूड इनफ्लुएंसर अक्सर खाने के पैकेट्स को खोलकर उनके पीछे की सच्चाई बताते हैं.

हाल ही में उन्होंने सबके पसंदीदा चाय के साथी रस्क (बेसन टोस्ट) पर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि जो रस्क हमें “हेल्दी” कहकर बेचे जाते हैं, वो वाकई में कितने हेल्दी हैं?

‘सुजी’ नाम का धोखा?

Foodpharmer ने एक दिलचस्प उदाहरण देते हुए Britannia Suji Rusk के बारे में कहा कि इस प्रोडक्ट का नाम तो ‘सुजी’ रस्क है, लेकिन इसमें सुजी मात्र 1.8% ही है, जबकि 71% मैदा (refined flour) डाला गया है. यानि नाम में भले ही सुजी हो, लेकिन असलियत में रस्क में ज्यादातर हिस्सा मैदे का होता है.

तो सवाल ये उठता है कि क्या हम सच में हेल्दी स्नैक खा रहे हैं?

C ग्रेड रस्क: स्वाद ज्यादा, सेहत कम

रस्क की रैंकिंग करते हुए उन्होंने सबसे पहले C ग्रेड रस्क की बात की – जैसे कि Parle Rusk. उन्होंने बताया कि इसमें लगभग 1/4 हिस्सा चीनी होता है और यही रस्क हम में से कई लोग चाय के साथ खूब खाते हैं.

अधिकतर कंपनियां अपने रस्क को ‘Premium Rusk’ कहती हैं. लेकिन अगर उस ‘प्रीमियम’ में मैदा, पाम ऑइल और चीनी हो, तो असली प्रीमियम क्या होता है?

Related Post

B ग्रेड रस्क: थोड़ा बेहतर, लेकिन अब भी अधूरा

इसके बाद आता है B ग्रेड रस्क, जिसमें जैसे कि Britannia Milk & Atta Rusk शामिल हैं. इनमें आटे का उपयोग जरूर हुआ है, लेकिन इसमें भी पूरी तरह से हेल्दी सामग्री नहीं होती. ये C ग्रेड से थोड़ा बेहतर ऑप्शन है, लेकिन अब भी इसमें मैदा और प्रोसेस्ड ऑइल होता है.

A post shared by Revant Himatsingka (@foodpharmer)

A ग्रेड रस्क: सेहतमंद ऑप्शन

A ग्रेड में आता है – The Health Factory Zero Maida Rusk. जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 100% आटा होता है और सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें Palm Oil नहीं होता. ये रस्क उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो चाय के साथ कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं.

हममें से अधिकतर लोग रस्क को चाय के साथ मजे से खाते हैं, बिना ये जाने कि उसमें क्या-क्या मिला है. लेकिन अब वक्त है जागरूक बनने का. हर पैकेट को ध्यान से पढ़िए, सिर्फ नाम पर मत जाइए.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026