Categories: हेल्थ

भूलकर भी मॉनसून में ना खाएं ये 6 फूड्स, आतों को उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान, पेट का होता है ऐसा हाल जिसे सुन कापं जाएंगी आपकी रूह!

Monsoon Foods: मानसून का मौसम गर्मी से राहत लेकर आता है। लोगों का बारिश का इंतजार खत्म होता है। लोग आसमान से गिरती बूंदों का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन इस दौरान सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें बारिश में खाने से सेहत पर असर पड़ सकता है।

Published by

Monsoon Foods: मानसून का मौसम गर्मी से राहत लेकर आता है। लोगों का बारिश का इंतजार खत्म होता है। लोग आसमान से गिरती बूंदों का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन इस दौरान सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें बारिश में खाने से सेहत पर असर पड़ सकता है। हम आपको ऐसे ही पांच खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन बारिश में सेहत बिगाड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

हरी पत्तेदार सब्जियों से परहेज करें

हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इसके सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में इन्हें डाइट में शामिल करना नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इन सब्जियों को अच्छी तरह धोने और पकाने के बाद भी कई बार बैक्टीरिया रह जाते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

रोजाना बस 1 गिलास पी ले ये लाल जूस, शरीर को मिलेंगे ऐसे कमाल के फायदे, 100 से भी ज्यादा बिमारियों का करता है खात्मा!

दूध से बने उत्पादों से परहेज करें

भारतीय घरों में दूध से बने उत्पादों का खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन बारिश के दिनों में दूध से बने उत्पादों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। बारिश में दूध से बने उत्पाद जल्दी खराब हो जाते हैं। जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में दूध और दूध से बने उत्पादों से दूर रहना चाहिए। विशेषज्ञ भी बरसात के दिनों में दही के सेवन से बचने की सलाह देते हैं।

हड्डियों के सबसे बड़े दुश्मन है ये 5 फूड, शरीर मे जाते ही चूस लेते हैं सारा कैल्शियम,,छोड़ने मे ना करे देर वरना सेहत के साथ हो जाएगा बड़ा नुकसान

तले हुए खाने से दूरी बनाए रखें

तले हुए खाने के अधिक सेवन से बचना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस बारे में चेतावनी देते हैं। लेकिन बरसात के दिनों में इनसे दूर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात के मौसम में नमी अधिक होती है। इस दौरान तला हुआ खाना खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में टहलना या कई शारीरिक गतिविधियां भी कम हो जाती हैं, जिससे पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

Related Post

सीफूड से बनाएं दूरी

अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो बरसात के दिनों में खाने-पीने का खास ख्याल रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में समुद्री जीवों में बैक्टीरिया और वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बरसात के दिनों में सीफूड खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए बरसात के मौसम में सीफूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

300 पार डायबिटीज को भी चुटकियों मे कंट्रोल कर देता है ये हरा पत्ता! जड़ से निचोड़ फेकेगा पेट, हार्ट, लिवर की बीमारियां भी

कटे हुए फल ना खाएं

फलों को हमेशा ताजा काटकर ही खाना चाहिए। बरसात के दिनों में खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि कटे हुए फलों में भी बैक्टीरिया पनप सकते हैं और फल जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में कटे हुए फल खाने से पेट की समस्या हो सकती है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026