Categories: हेल्थ

Air Pollution : दिल्ली-NCR समेत देश के करोड़ों लोग हो सकते हैं नामर्द, गर्भवती महिलाओं पर मंडराया अबॉर्शन का खतरा

Air Pollution : क्या आप जानते हैं कि जहरीली हवा सिर्फ फेफड़ों को नहीं, बल्कि आपकी फर्टिलिटी को भी बर्बाद कर रही है? नई स्टडी में खुलासा हुआ है आइए जानते हैं पूरा मामला-

Published by sanskritij jaipuria

Air Pollution : आज दुनिया भर में एयर पॉल्यूशन यानी वायु प्रदूषण सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गया है. हवा में मौजूद जहरीले तत्व न केवल हमारे फेफड़ों और दिल को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि अब ये इंसानों की प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं. हाल की एक स्टडी ने दिखाया है कि प्रदूषित हवा के लगातार संपर्क में रहने से महिलाओं और पुरुषों, दोनों में इनफर्टिलिटी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है.

अब तक माना जाता था कि एयर पॉल्यूशन का असर मेन रूप से फेफड़ों या दिल की सेहत पर पड़ता है. लेकिन साल 2024 में आई एक अमेरिकी स्टडी के अनुसार, हवा में मौजूद जहरीले कण अब स्पर्म, एग और एम्ब्रियो के विकास को भी नुकसान पहुंचा रहे है. रिपोर्ट के मुताबिक, हवा में मौजूद ऑर्गेनिक कार्बन और पार्टिक्युलेट मैटर (PM) जैसे तत्व एग और स्पर्म की गुणवत्ता को खराब कर सकते हैं. इससे गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है. पहले ये माना जाता था कि प्रदूषण का असर महिलाओं पर ज्यादा होता है, लेकिन इस शोध ने बताया कि पुरुषों की फर्टिलिटी भी उतनी ही प्रभावित होती है. साथ ही महिलाओं का अबॉर्शन भी हो जाता है.

डीजल वाहनों से निकलने वाले कण सबसे हानिकारक

शोध में पाया गया कि फर्टिलिटी के लिए सबसे बड़ा खतरा पार्टिक्युलेट मैटर (PM) है, जो डीजल वाहनों, फैक्ट्रियों और पावर प्लांट्स से निकलता है. ये सूक्ष्म कण जब शरीर में प्रवेश करते हैं, तो एग और स्पर्म के विकास को बाधित करते हैं. इसके कारण फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया पर सीधा असर पड़ता है और एम्ब्रियो की गुणवत्ता भी घट जाती है. विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ लंबे समय तक प्रदूषण में रहना ही नहीं, बल्कि थोड़े समय का एक्सपोजर भी फर्टिलिटी पर असर डाल सकता है.

भारत में भी दिख रहे इसके संकेत

रिसर्च में भारत से जुड़ा एक उदाहरण भी सामने आया. इसमें पाया गया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पत्नियों में गर्भधारण की संभावना कम देखी गई. इसका कारण था कि वे लगातार अधिक प्रदूषण वाले इलाकों में रहती हैं. यानी, लंबे समय तक जहरीली हवा के संपर्क में रहना फर्टिलिटी को कमजोर कर सकता है.

Related Post

क्लीनिक के अंदर की हवा भी खतरनाक

अक्सर लोग मानते हैं कि घर या अस्पताल के अंदर की हवा सेफ होती है, लेकिन इस स्टडी ने ये भ्रम भी तोड़ दिया. रिसर्च में पाया गया कि IVF क्लीनिकों के अंदर अगर हवा में ऑर्गेनिक कार्बन या ओजोन की मात्रा बढ़ जाती है, तो एग की सर्वाइवल रेट और फर्टिलाइजेशन रेट घट जाती है. भले ही वहां एयर फिल्टर लगे हों. इसका मतलब है कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान भी हवा की गुणवत्ता अहम भूमिका निभाती है.

क्या किया जा सकता है?

विशेषज्ञों का सुझाव है कि लोगों को प्रदूषित इलाकों से यथासंभव बचना चाहिए, खासकर वे कपल्स जो गर्भधारण की कोशिश कर रहे हैं.

 घर और ऑफिस में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें.
 बाहर निकलते समय मास्क पहनें.
 अधिक पेड़-पौधे लगाएं और ग्रीन एरिया में समय बिताएं.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026