Categories: हेल्थ

पैरों के ये 5 बदलाव बतातें हैं कि आपकी किडनी खतरे में है,अनदेखा करना हो सकता है जानलेवा

Kidney Damage Symptoms: हमारे पैर भी हमारी सेहत के बारे में बता सकते हैं अक्सर हम में पैरों में दिखनें वाले छोटे- मोटे बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी यह किडनी के खराब होने का संकेत भी देते हैं

Kidney Damage Symptoms: किडनी खराब होने से पहले हमारे पैर कुछ खास संकेत देते हैं अगर समय रहते इन संकेतों को समझ लिया जाए तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपुर्ण हिस्सा है, जो खून को फिल्टर करने, गंदगी और शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन जब यह सही तरीके से काम नहीं करती, तो शरीर में धीरे-धीरे कई समस्याएं होने लगती हैं। समान्यत: लोग किडनी से जुड़े शुरुआती लक्षणों (Kidney Damage Symptoms) को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकता हैं। यही कारण है कि किडनी की बीमारी को ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है। किडनी के शुरुआती लक्षण बहुत साधारण व छोटे लगते हैं और आप इसे आसानी से पहचान भी नहीं सकते। आज हम आपको बताएंगे किडनी से जुड़े लक्षण (Kidney Disease Foot Symptoms) जो पैरों में दिखाई देते हैं।

पैरों और टखनों के आसपास सूजन

अगर आपके पैरों, टखनों या तलवों में बिना किसी चोट के अचानक सूजन आ जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किडनी की समस्या से जुड़ा लक्षण हो सकता है। जब किडनी सही से काम नहीं करती, तो यह अतिरिक्त तरल शरीर में जमा होने लगता है, खासकर पैरों और टखनों में। इस तरह की सूजन को एडिमा (Edema) कहा जाता है। शुरुआती समय में यह हल्की दिख सकती है, लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह धीरे-धीरे बढ़कर गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। इसलिए पैरों और टखनों में असामान्य सूजन दिखनें पर डॉक्टर से सलाह लें।

पैरों लगातार में खुजली होना

किडनी खराब होने पर पैरों और टांगों में बिना किसी चकत्ते या सूखापन के भी तेज खुजली हो सकती है। इसका कारण शरीर में फास्फोरस और अन्य विषाक्तों का असर हो सकता है, जो किडनी के सही से काम न करने पर शरीर में जमा हो जाते हैं।

Related Post

सोते समय पैरों का ऐंठ जाना

यदि आपको भी अक्सर रात में सोते समय पैरों की पिंडलियों में दर्दनाक ऐंठन होती है, तो यह भी किडनी रोग का एक संभावित लक्षण हो सकता है। यह शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन के कारण होता है, जिन्हें किडनी सामान्य रूप से कंट्रोल करती है।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026