बाराबंकी के मलौली में 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Published by

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) , दिसंबर 18: रोगमुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लेट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आज सिद्धेश्वर मठ, मलौली (बाराबंकी) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस शिविर का आयोजन डॉ. दिव्यांशु पटेल (Director/Chairman) के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें 70 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में रक्तचाप, शुगर, सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।

Related Post

ग्रामीण क्षेत्र के महिला, बुजुर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों ने शिविर का विशेष लाभ उठाया। स्वास्थ्य टीम ने प्रत्येक मरीज को समय देकर मानवीय संवेदना के साथ सेवा प्रदान की, जिससे स्थानीय लोगों में जागरूकता और विश्वास दोनों बढ़ा।

डॉ. दिव्यांशु पटेल ने कहा कि “रोगमुक्त भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जब तक अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा नहीं पहुंचेगी, तब तक यह संकल्प अधूरा है।”

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Published by

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026