हनीट्रैप में फंसा लुटे दस हज़ार रूपए और मोबाइल फ़ोन

यह मामला हनीट्रैप का है जहाँ दो युवकों को महिलाएं अपने मकान के बंद कमरे में ले गईं और उनके साथ मारपीट करवा कर उनके पैसे और मोबाइल फ़ोन छीन लिए.

Published by Swarnim Suprakash

फरीदाबाद से देवेंद्र कौशिक की रिपोर्ट 
राजस्थान के एक युवक को घर बुलाकर हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है. युवक भिवाड़ी की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है और अपने एक दोस्त के साथ महिला के घर आया था. युवक अपने आपको फंसता देख अर्धनग्न अवस्था में पड़ोस के मकान की छत पर कूद गया. शुरूवात में लोगों ने युवक को चोर समझ लिया ,लेकिन बाद में पुरी कहानी समझने पर वह युवक को लेकर थाने पहुंचे. सारन थाना ने दोनों महिलाओं के साथ दो लोगों को राउंडअप कर लिया है.

रॉंग नंबर लगा था पर महिला ने बुला लिया मिलने

सारण थाना पुलिस से जानकारी के जानकारी के मुताबिक राजस्थान के गांव बधाना का रहने वाला अनिल भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है. कुछ समय पहले उसके पास एक नंबर से कॉल आयी थी. काल करने वाली एक महिला थी जिसने युवक को बताया कि गलती से नंबर लग गया है. जिसके बाद दोनों मे बात होने लगी और लगातार बात होने के बाद महिला ने उसको मिलने के लिए पर्वतीय कॉलोनी के मकान नंबर 154 में बुला लिया. 

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर विशेष ‘राष्ट्र कवि दिनकर’

कमरे में महिला संग फंसा, लोगो ने की मारपीट

रविवार रात को अनिल अपने दोस्त गौरीशंकर के साथ फरीदाबाद के चाचा चौक पर पहुंच गया. जहां पर दो महिलाएं उनको मिली और वो उनको अपने साथ संजय एन्कलेव पर्वतीय कॉलोनी ले गई. गौरीशंकर राजस्थान के अलवर का रहने वाला है और और अनिल के साथ नौकरी कर रहा है. युवक का आरोप है कि दोनों महिला अलग-अलग कमरे में उसके व उसके दोस्त के साथ चली गई. कुछ ही समय बाद वहां पर कुछ लोग आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट करने के दौरान वो उसकी विडियो भी बना रहे है. जैसे -तैसे वह वह उन लोगों के चंगुल से छूट कर पड़ोस के घर की छत पर कूदा और शोर मचा दिया. 

दस हज़ार रुए के साथ एक मोबाइल फ़ोन छिना

शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने अनिल को पकड़ लिया. लोगों ने सोचा कि घर में चोर घुस गया है. जिसके बाद अनिल को लोगों ने पीट दिया. लोग थोड़े शांत हुए तो अनिल ने पूरी बात लोगों को बताई, जिसके बाद लोग उसको लेकर पर्वतीय कालोनी पहुंचे. युवक का आरोप है कि महिला के साथ के लोगों ने उससे 10 हजार रूपए और उसका फोन भी छीन लिया. 

एक ऐसा ग्राम पंचायत जहां सब रखते हैं दो वोटर कार्ड, एक गांव में दो सरपंच निर्वाचित

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया

सारन थाना पुलिस को युवक ने हनीट्रैप मे फंसाने की शिकायत दी है. पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सारन थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया. आरोपियों के खिलाफ BNS की 7 धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने सभी को राउंडअप किया हुआ है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस केस में युवक के दोस्त के शामिल होने की भी आंशका है.

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026