ASI आत्महत्या केस, सुसाइड नोट और वीडियो की होगी गहन जांच

हरियाणा के रोहतक में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संदीप लाठर (Sandeep Lathar) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए डीएसपी दलीप सिंह (DSP Dalip Singh) के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. ताकी जल्द ही इस पूरे मामले से झूठ का पर्दाफाश हो सके.

Published by DARSHNA DEEP

ASI Sandeep Lathar Suicide Case: हरियाणा के रोहतक में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल,  मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए डीएसपी दलीप सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.

सुसाइड नोट में IG पूरन कुमार का जिक्र:

ASI संदीप लाठर द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो और मौके से बरामद सुसाइड नोट की SIT की टीम गहनता से जांच करने में जुटी हुई है. सुसाइड नोट में IG पूरन कुमार से जुड़े एक मामले का जिक्र भी मिलता है, जिसकी वजह से SIT अब पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर इस पूरे मामले को आगे की तरफ बढ़ाने का काम करेगी. तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने बरामद सुसाइड नोट को भी जांच के लिए मधुबन लैब भेजा है, ताकि यह जल्द ही स्पष्ट हो सके कि लिखावट संदीप लाठर की ही है या फिर किसी और ने लिखा है.

मानसिक तनाव का लगाया जा रहा आरोप:

संदीप लाठर की पत्नी संतोष ने घटनाक्रम को लेकर पुलिस को दी शिकायत में यह आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति IG वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार की गिरफ्तारी करने वाली टीम में भी शामिल थे. साथ ही उन्होंने बताया कि सुशील की गिरफ्तारी के बाद IG पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद IG के परिवार ने चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन किया था. तो वहीं, दूसरी तरफ पत्नी का आरोप है कि IG और अन्य के खिलाफ विजिलेंस की जांच चलने और IG के परिवार के धरने की वजह से उनके पति संदीप लाठर ने मानसिक तनाव में आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम उठाया है. 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार:

डीएसपी सिटी, रोहतक, गुलाब सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी समेत चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है, जो मामले में हर एंगल से गंभीरता से जांच करेगी ताकि निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके. फिलहालस पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे मौत की पीछे की वजह साफ हो जाएगी.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026