आखिर क्यों राधिका का अपने ही घर में घुटता था दम? चार्जशीट ने खोले वारदात के काले राज़

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्लेयर (International Tennis Player) राधिका यादव (Radhika Yadav) की हत्याकांड के मामले में एक हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है. जिसमें राधिका ने अपने एक दोस्त को बताया था कि उसका अपने ही घर में कैसे दम घुटने लगा था.

Published by DARSHNA DEEP

Tennis Player Radhika Yadav Murder Case:  गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में बेहद ही चौंकाने वाला एक नया खुलासा सामने आया है. जहां, अब जांच में यह सामने आया है कि राधिका की हत्या से ठीक पहले राधिका परिजनों के लगातार टोकने से बेहद ही परेशान थी. उनको ऐसा महसूस हो रहा था कि उनका अपने ही घर में दम घुट रहा है. 

हत्या से पहले क्या थी राधिका की परेशानी?:

पुलिस द्वारा अदालत में दायर की गई चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, राधिका ने अपने एक दोस्त को बताया था कि परिजन उस पर भरोसा नहीं करते हैं और लगातार उस पर प्रतिदिन रोक-टोक लगाते हैं. हत्या से ठीक तीन दिनपहले राधिका ने शहर की सबसे महंगी मंगोलिया सोसाइटी में टेनिस कोचिंग देने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. 

राधिका के पिता ने क्यों उतारा मौत के घाट?:

पुलिस के मुताबिक, हत्या से पहले राधिका और उनके पिता के बीच विवाद हुआ था. जब राधिक अपने रसोई में खाना बना रही थी, तब पीछे से उनके पिता ने लाइसेंस रिवॉल्वर से चार गोलियां मारकर उनको मौत के घाट उतार दिया था. 400 से ज्यादा चार्जशीट में हत्या के पीछे की असली वजह भी बताई गई है, जिसमें यह कहा गया है कि पिता और बेची में रोजाना तनाव बढ़ता ही जा रहा था. राधिका के पिता को समाज के साथ गांव वजीराबाद के लोग उन्हें ताना मारत थे. बस फिर क्या, इस बात से परेशान होकर राधिका के पिता ने अपने ही बेटी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का सोचा. 

मामले में पुलिस ने कैसे की आगे की कार्रवाई:

वारदात के बाद आरोपी पिता ने रिवॉल्वर को खाना पैक करने वाले कागज़ में लपेटकर पुलिस को सौंप दिया था. पुलिस ने इस घटना में आरोपी के भाई-भतीजे समेत 33 लोगों को गवाह बनाया है. अदालत ने चार्जशीट को स्वीकार कर अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 अक्टूबर को तय की है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026