पत्थर डूब जाते हैं… फिर भारी भरकम जहाज पानी में कैसे तैरते हैं? जानें पीछे की बड़ी वजह

why do ships not sink in water: दूसरे शब्दों में, जहाज बहुत भारी होने पर भी उसका औसत घनत्व पानी के घनत्व से कम रखा जाता है। यही कारण है कि वह डूबने के बजाय पानी पर तैरता है।

Published by Ashish Rai

Interesting Facts About Ship: हम सभी ने देखा है कि अगर एक छोटा सा पत्थर पानी में फेंका जाए, तो वह तुरंत नीचे डूब जाता है। लेकिन जब बात जहाज़ों और नावों की आती है, तो सवाल उठता है कि इतने भारी जहाज़, जिनका वज़न हज़ारों-लाखों टन होता है, पानी में कैसे तैरते हैं?

दरअसल, इसका जवाब आर्किमिडीज़ के सिद्धांत और जहाज़ की ख़ास बनावट में छिपा है।

कमरे में कर रहे थे गुलू-गुलू, जैसे ही पुलिस ने खोला चौपाटा, डर के मारे गर्लफ्रेंड बोली-भैया…

आर्किमिडीज़ का सिद्धांत क्या कहता है?

आर्किमिडीज़ का सिद्धांत के मुताबिक, जब किसी वस्तु को किसी तरल पदार्थ (जैसे पानी) में रखा जाता है, तो उस पर ऊपर की ओर एक बल लगता है, जिसे उत्प्लावन बल कहते हैं। यह बल उस पानी के भार के समान होता है जिसे वस्तु हटाती है। यानि अगर कोई वस्तु अपने भार के बराबर पानी हटाती है, तो वह पानी में तैरेगी।

जहाज़ का भार और पानी का विस्थापन

जहाज का आकार बहुत बड़ा और खोखला होता है। जब जहाज को पानी में उतारा जाता है, तो वह अपने वज़न के बराबर पानी विस्थापित करता है। विस्थापित पानी का वज़न जहाज को सहारा देता है और यही मुख्य कारण है कि जहाज तैरता रहता है।

दूसरे शब्दों में, जहाज बहुत भारी होने पर भी उसका औसत घनत्व पानी के घनत्व से कम रखा जाता है। यही कारण है कि वह डूबने के बजाय पानी पर तैरता है।

Related Post

जहाज का डिज़ाइन विशेष क्यों है?

जहाज को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह आसानी से पानी पर तैर सके और तेज़ी से आगे बढ़ सके।

– सुव्यवस्थित आकार: जहाज का अगला भाग नुकीला और पतला होता है, जिससे वह पानी को आसानी से चीरता हुआ आगे बढ़ता है। इससे पानी का प्रतिरोध कम होता है।

– हवा से भरे डिब्बे: जहाज के अंदर कई डिब्बे होते हैं, जो हवा से भरे होते हैं। इससे जहाज का कुल घनत्व कम हो जाता है और पानी पर उसका संतुलन बना रहता है।

किस परिस्थिति में जहाज डूब सकता है?

जहाज हमेशा सुरक्षित नहीं होता। कुछ स्थितियों में, जहाज डूब सकता है, जैसे:

  • जहाज में छेद: अगर किसी कारण से जहाज की संरचना में छेद हो जाए, तो पानी अंदर प्रवेश कर जाएगा। इससे जहाज का संतुलन बिगड़ जाएगा और वह डूब जाएगा।
  • ज्यादा वजन: जहाज़ की एक निश्चित क्षमता होती है। अगर उस पर अत्यधिक भार लादा जाए, तो जहाज पानी को ठीक से विस्थापित नहीं कर पाएगा और डूबने लगेगा।
  • तूफ़ान और ऊँची लहरें: समुद्र में तेज़ तूफ़ान या ऊँची लहरें भी जहाज के डूबने का कारण बन सकती हैं।

धाकड़ कमाई का गजब तरीका, बड़े-बड़े बिजनेस हो जाएंगे फेल, कभी नहीं देखा होगा पैसे कमाने का ये तरीका

Ashish Rai

Recent Posts

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च…

March 15, 2026