iGOT कर्मयोगी क्या है? जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन और उठाएं सरकारी ट्रेनिंग का लाभ

iGOT Karmayogi use guide: iGOT (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) कर्मयोगी ऐप का मकसद रूल-बेस्ड से रोल-बेस्ड गवर्नेंस की तरफ बढ़ना है. जो  2 करोड़ से अधिक सरकारी अधिकारियों को कभी भी, कहीं भी और किसी भी डिवाइस पर लर्निंग देगा.

Published by Preeti Rajput

iGOT Karmayogi use guide: iGOT (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) कर्मयोगी एक बहुत बड़ा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है. जिसे मिशन कर्मयोगी के तहत सभी लेवल यानी सेंट्रल, स्टेट और UT पर भारतीय सिविल सर्वेंट्स की स्किल्स और काबिलियत के बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए थे. इस ऐप का मकसद रूल-बेस्ड से रोल-बेस्ड गवर्नेंस की तरफ बढ़ना है. जो  2 करोड़ से अधिक सरकारी अधिकारियों को कभी भी, कहीं भी और किसी भी डिवाइस पर लर्निंग देगा. 

iGOT कर्मयोगी के फीचर्स

  • मैसिव लर्निंग लाइब्रेरी: 16 से अधिक भाषाओं  में  2,400 से ज़्यादा कोर्स, जिनमें डोमेन-स्पेसिफिक स्किल्स के साथ कॉम्पिटेंसी और फंक्शनल ट्रेनिंग शामिल हैं.
  • सेल्फ-पेस्ड लर्निंग: इस ऐप कोर्स टॉप इंस्टीट्यूशन और एक्सपर्ट्स से चुने गए हैं. जिन्हें काफी फ्लेक्सिबिलिटी के साथ डिजाइन किया गया है.

6 कोर हब भी मौजूद

  • लर्न हब: कंटेंट, कोर्स और प्रोग्राम
  • डिस्कस हब: फोरम में हिस्सा लें, आइडिया शेयर और डिस्कशन
  • नेटवर्क हब: मिनिस्ट्री और डिपार्टमेंट के अधिकारियों से जुड़ें.
  • करियर हब: करियर के मौके और जॉब देखें
  • कॉम्पिटेंसी हब: खुद से अटेस्ट करें और स्किल्स को प्रोफेशनल रोल को मैप करें.
  • इवेंट्स हब: वेबिनार, वर्कशॉप और लाइव ट्रेनिंग सेशन में शामिल हों.

iGOT कर्मयोगी पर रजिस्टर करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://igotkarmayogi.gov.in/पर जाएं.
  • रजिस्टर बटन पर क्लिक करें.
  • पूरा नाम डालें, ग्रुप (A, B, या C) चुनें.
  • ऑफिशियल सरकारी ईमेल ID (जैसे, @nic.in, @gov.in) डालें.
  • भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करें
  • ड्रॉपडाउन लिस्ट से अपना ऑर्गनाइजेशन चुनें.
  • शर्तों से सहमत हों और “साइन अप” पर क्लिक करें.
  • ईमेल पर एक वेरिफिकेशन लिंक भेजा जाएगा.
  • अपना अकाउंट एक्टिवेट करने और पासवर्ड सेट करने के लिए उस पर क्लिक करें.

IPL 2026: फैंस का इंतजार होगा खत्म! क्या DC के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे धोनी; इस दिन होगा फिटनेस टेस्ट

iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कैसे करें?

  • कोर्स ब्राउज करने के लिए Learn टैब पर जाएं और सर्च बार का इस्तेमाल करें.
  • किसी कोर्स पर क्लिक करें और एनरोल करें.
  • वीडियो देखें, मटीरियल पढ़ें और क्विज पूरा करें.
  • डैशबोर्ड पूरे हुए मॉड्यूल और ओवरऑल प्रोग्रेस दिखाता है.
  • सभी मॉड्यूल और असेसमेंट पूरा करने के बाद प्रोफाइल सेक्शन से अपना डिजिटल सर्टीफिकेट करें.
  • क्लीग्स से जुड़ने और स्पेशलाइज्ड कम्यूनिटीज में शामिल होने के लिए नेटवर्क हब का इस्तेमाल करें.

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में राहत या नया झटका? 7 अप्रैल के ताजा रेट जानकर चौंक जाएंगे आप!

Preeti Rajput

Recent Posts

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर आ गया नया नॉइज कैंसलेशन फीचर, बाहर की आवाज नहीं करेगी डिस्टर्ब

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप यूज करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, एक…

April 7, 2026

Bhooth Bangla Location: सालों पुराने इस किले में शूट की गई है अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, जानें इसकी खासियत

Bhooth Bangla Location: अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म भूत बंगला काफी चर्चे में बनी हुई…

April 7, 2026

RR vs MI weather Forecast: करोड़ों फैंस को झटका! RR vs MI मुकाबले पर मंडराया संकट, बारिश बन सकती है विलेन

RR vs MI weather Forecast: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स…

April 7, 2026