UAN नहीं याद? कोई बात नहीं, ये 7 स्टेप्स फॉलो कर निकालें अपना PF फंड बिना टेंशन!

UAN Recovery Guide: अगर आप अपना यूएएन नंबर भूल गए हैं और अब आप पीएफ अकाउंट से पैसा निकालना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं किस तरह से आप अपना पैसा जल्द से जल्द निकाल सकते हैं?

Published by Preeti Rajput

UAN Recovery Guide: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी अक्सर अपना यूएएन नंबर भूल जाते हैं. जिसके बाद उन्हें अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) आप जल्द वापस पा सकते हैं. इसे आप घर बैठे ऑनलाइन जल्द से जल्द हासिल कर सकते हैं. आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि किस तरह से आप अपना यूएएन प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही यह भी बताएंगे कि क्षेत्रीय कार्यालय जाए बिना अपने ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) को निकालने के लिए इसका इस्तेमाल किस तरह से किया जाता है. 

क्या होता है यूएएन  का मतलब?

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक ऐसा नंबर होता है, जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा ईपीएफ में योगदान करने वाले हर कर्मचारी को दिया जाता है. यह 12 अंकों का नंबर होता है, यह कर्मचारी के पूरे करियर के लिए अनचेंज ही रहता है. चाहे वह फिर कितनी भी नौकरियां बदल लें. यूएएन के उपयोग से कई कंपनियों से संबंधित ईपीएफ सदस्य आईडी को एक ही प्लेटफॉर्म के तहत भी जोड़ सकते हैं. यह नंबर नौकरी बदलने के साथ भविष्य निधि बचे अमाउंट के ऑनलाइम और ऑटोमैटिक ट्रांसफर की सुविधा भी देता है. जिससे काम और भी ज्यादा आसान हो जाता है. एक बार आपका यूएएन खाता एक्टिव हो जाने पर, आप ईपीएफओ पोर्टल की मदद से अमाउंट चैक भी कर सकते हैं. साथ ही पासबुक भी डाउनलोड कर सकते हैं. 

Related Post

UAN नंबर कैसे मिलेगा?

  • यूएएन (UAN) के लिए आप ईपीएफओ सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर जा सकते हैं.
  • इम्पोर्टेट लिंक के अंतर्गत ‘अपना यूएएन जानें’ चुनें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
  • मोबाइल फोन पर मिले ओटीपी को दर्ज करें.
  • नाम, जन्मतिथि और पैन/आधार/सदस्य आईडी दर्ज करें.
  • ‘Show my UAN’ पर क्लिक करें.

Indian Railway: 1 मार्च से बदलेगा टिकट बुकिंग का खेल! यात्रियों के लिए क्या है नया नियम?

पीएफ का पैसा कैसे निकालें?

  • EPFO पोर्टल पर जाएं
  • UAN और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.
  • ‘दावा (फॉर्म-31, 19, 10C और 10D)’ विकल्प चुनें.
  • UAN से जुड़े अपने बैंक खाता नंबर के अंतिम 4 अंक दर्ज करें.
  • फिर ‘ऑनलाइन दावा करने के लिए आगे बढ़ें’ चुनें.
  • मैं इसके लिए आवेदन करना चाहता/चाहती हूं’ अनुभाग के अंतर्गत दावे का प्रकार चुनें.
  • मांगी गई जानकारी भरें और ‘आधार ओटीपी प्राप्त करें’ पर क्लिक करें.
  • ओटीपी दर्ज करें और फॉर्म जमा करें.

Maharashtra: स्कूल से सीधे अस्पताल! आयरन की गोलियां खाते ही 19 बच्चों की हालत नासाज, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती; जान लें…

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को…

April 1, 2026

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा…

April 1, 2026

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Rajendra Bharti case:  मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की…

April 1, 2026

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026