क्या आपने कभी सोचा है, आखिर क्यों है अंतरिक्ष का रंग काला ?

अंतरिक्ष (Space) का रंग काला (Black Colour) दिखने की मुख्य वजह यह है कि वहां रोशनी को बिखेरने के लिए कोई वायुमंडल (Atmosphere) नहीं है, जिससे रोशनी सीधी रेखा में चलती है और हमें केवल तारे (Stars) ही दिखाई देते हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Why space is black in colour?:  क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर अंतरिक्ष का रंग काला ही क्यों होता है ? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस विषय पर विस्तार से जानकारी देंगे. इस खबर में आपको यह पता चलेगा की अंतरिक्ष का रंग काला ही क्यों होता है. तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े रोमाचंक बातें. 

अंतरिक्ष का रंग काला दिखने की मुख्य वजह ?

अंतरिक्ष का रंग काला दिखने का मुख्य कारण यह भी है कि वहां रोशनी को बिखेरने या फैलाने के लिए कोई माध्यम (Medium) या वायुमंडल (Atmosphere) मौजूद नहीं है. अंतरिक्ष मुख्य रूप से एक निर्वात (Vacuum) है और इस निर्वात में रोशनी प्रकीर्णन (Scattering) नहीं हो सकती है. 

धरती पर नीला आकाश:

धरती पर हमें आकाश नीला इसलिए दिखाई देता है क्योंकि हमारी धरती चारों तरफ एक वायुमंडल से घिरी हुई है. पृथ्वी पर नीला आकाश दिखने का मतलब है कि सूरज की रोशनी जब हमारे वायुमंडल में प्रवेश करती है तो, वायु में मौजूद छोटे कण जैसे नाइट्रोजन और ऑक्सीजन के मौजूद होते हैं.  इसके टक्कर से यह रोशनी को सभी दिशाओं में बिखरेने में काफी मदद करती है. जिसकी वजह से हमें आसमान नीला नज़र आता है. 

Related Post

अंतरिक्ष में काला आकाश:

अंतरिक्ष में वायुमंडल और रोशनी को बिखेरने वाले कणों की मात्रा लगभग शून्य के बराबर है. जब सूरज की रोशनी किसी तारे की रोशनी  अंतरिक्ष के अंदर से गुजरती है तो उसे बिखेरने वाला कोई माध्यम नहीं होता है. रोशनी बिना बिखरे एक सीधी रेखा में अंदर चली जाती है. इसलिए जब भी कोई अंतरिक्ष यात्री अतंरिक्ष की तरफ देखता है तो केवल तारे ही नज़र आते हैं. जिसकी सीधी रोशनी हमारी आंखों तक ही पहु्ंचती है. 

काला रंग किसी भी रोशनी की अनुपस्थिति का प्रतीक है. क्योंकि अंतरिक्ष में चारों तरफ रोशनी को बिखेरने वाला कोई वायुमंडलीय माध्यम नहीं है, इसलिए तारों से आने वाली रोशनी के अलावा पूरा ब्रह्मांड हमें सिर्फ और सिर्फ काला ही दिखाई देता है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026