भारत के इस राज्य में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति मंत्री, दिल्ली-मुंबई नहीं बल्कि ये स्टेट है टॉप पर

Billionaire Minister State : ADR की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में जिसमें सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रियों की संपत्ति की जानकारी दी गई है।

Published by Shubahm Srivastava

Billionaire Minister State : भारत में कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति नेता बन जाता है या किसी बड़े पद पर आ जाता है, तो उसकी सात पीढ़ियां बैठकर खा सकती हैं। यानी उसे खूब दौलत मिलती है। वैसे भी, भारत में गरीब नेताओं की संख्या बहुत कम है। इसके विपरीत, ज़्यादातर मंत्रियों की जीवनशैली देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये लोग जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

देश में बड़ी संख्या में ऐसे मंत्री हैं जो आलीशान बंगलों, एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों के साथ शाही जिंदगी जीते हैं। हद तो यह है कि इनमें से कई के ख़िलाफ गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण और महिलाओं के ख़िलाफ अपराध शामिल हैं।

अब, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रियों की संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी दी गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि देश के किस राज्य में सबसे ज़्यादा अरबपति मंत्री हैं। आइए जानें।

टॉप 3 राज्य जहां पर हैं सबसे ज्यादा अरबपति मंत्री

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में इस समय सबसे ज़्यादा अरबपति मंत्री कर्नाटक में हैं। यहां कुल 8 मंत्री हैं, जिनकी संपत्ति अरबों में है। इससे आप समझ सकते हैं कि कर्नाटक की राजनीति में अरबपतियों की मौजूदगी कितनी ज़्यादा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश आता है, जहां 6 मंत्री अरबपति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय में इस राज्य में नेताओं की संपत्ति में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी गई है। इसके बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तीसरे नंबर पर आती है, जहां 4 अरबपति मंत्री हैं।

Related Post

देश के बाकी राज्यों में भी हैं अरबपति मंत्री

अगर अरबपति मंत्रियों के मामले में अन्य राज्यों की बात करें, तो दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना में दो-दो मंत्री अरबपति श्रेणी में हैं। बताया गया है कि इन राज्यों के नेताओं की संपत्ति हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है।

राजनीतिक पार्टियों में अरबपति नेताओं की संख्या?

अगर राज्य के बाद राजनीतिक दलों में अरबपति नेताओं की संख्या देखें, तो देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा इस मामले में पहले नंबर पर है, जिसके 336 मंत्रियों में से 14 अरबपति हैं। इसके बाद कांग्रेस का नंबर आता है, जिसके 61 में से 11 मंत्री अरबपति हैं, यानी लगभग हर पांचवां मंत्री अरबों की संपत्ति का मालिक है।

इसके बाद तीसरे नंबर पर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) आती है, जिसके 23 में से 6 मंत्री अरबपति हैं। इस हिसाब से पार्टी के 26 प्रतिशत मंत्री अरबपति हैं। यह देश की किसी भी बड़ी पार्टी से ज़्यादा है।

Begum Wilayat Mahal: मालचा महल में अपनी जान दे चुकी बेगम विलायत महल का क्या था पाकिस्तान कनेक्शन?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

महिंद्रा ने iMAXX टेक और कम्फर्ट अपग्रेड के साथ लॉन्च कीं अपडेटेड बोलेरो कैंपर और पिक-अप, वेरिएंट-वाइज़ यहां देखें कीमत

Mahindra Bolero Pik-Up: महिंद्रा बोलेरो कैंपर अब एडवांस्ड iMAXX टेलीमैटिक्स से लैस है. वहीं, बोलेरो…

January 21, 2026