Categories: मनोरंजन

Ullu, ALTT समेत इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने बरसाए डंडे, अश्लील कॉन्टेंट परोसने के आरोप में लिया सख्त एक्शन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Government bans 25 OTT platforms : केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने वाले कई एप्स को बैन कर दिया है। इस लिस्ट में ALTT, ULLU, Big Shots App, Desiflix, MoodX समेत कई एप्स मौजूद हैं।

Published by Preeti Rajput

Government bans 25 OTT platforms : केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने वाले पॉपुलर ऐप्स पर अपना हंटर चलाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने उन सभी एप्स को बैन कर दिया है, जो अश्लील कंटेंट लोगों को परोसते थे। इस लिस्ट में उल्लू (Ullu), ऑल्ट (ALTT), बिग शॉट्स (Big Shots) और मूडएक्स (MoodX) समेत 24 ऐप्स शामिल है। साथ ही मंत्रायल ने उन वेबसाइट्स को ब्लॉक करने भी आदेश दिया है, जिन पर ‘सॉफ्ट पोर्न’ जैसा कंटेंट मौजूद है। 

जब Shah Rukh Khan ने खुद से 31 साल छोटी इस हसीना के चूमे थे गाल, प्रीति जिंटा की फटी रह गई थीं आखें! इंटरनेट…

सरकार ने उठाया बड़ा कदम

सरकार के मुताबिक, ये प्लेटफॉर्म अश्लील, अभद्र और भारतीय कानूनों के खिलाफ कंटेट लोगों को परोस रहे थे। वहीं अब इन एप्स पर सख्त एक्शन लेते हुए सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स को तुरंत ब्लॉक करने का आदेश दिया है। ताकि भारत में इस तरह का अश्लील कंटेंट ना देखा जा सके। 

इन कानूनों के तहत लिया फैसला

यह फैसला आईटी एक्ट, 2000 (धारा 67 और 67A), स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 (धारा 294) के तहत लिया गया है। यह कानून अश्लील या यौन दिखाने, सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें करने पर रोक और मीडिया में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाने पर प्रतिबंध लगाता है। 

India First…War 2 Trailer में ऋतिक रोशन के मुंह पर किसने थूका, दो खूंखार योद्धाओं के बीच बेतुकी जंग या कुछ और?

यहां देखें लिस्ट

ALTT, ULLU, Big Shots App, Desiflix, MoodX, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hitprime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchul App, NeonX VIP, Fugi Mojflix, Triflicks, Boomex, Navarasa Lite and Gulab App 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026