Categories: मनोरंजन

10वें मिनट से ही शुरू हो जाता है सस्पेंस, 2025 की इस हाईएस्ट ग्रॉसिंग थ्रिलर फिल्म ने मचाई धूम, 2.37 घंटे वाली फिल्म की 7.3 है रेटिंग

Crime Thriller Movie: क्राइम थ्रिलर फ़िल्में दर्शकों को रोमांच, रहस्य और मनोरंजन का अनोखा संगम देती हैं। यही वजह है कि प्रशंसक ऐसी फ़िल्में देखना पसंद करते हैं। ओटीटी पर कई क्राइम-थ्रिलर उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर दिमाग सुन्न हो जाता है।

Published by

Crime Thriller Movie: क्राइम थ्रिलर फ़िल्में दर्शकों को रोमांच, रहस्य और मनोरंजन का अनोखा संगम देती हैं। यही वजह है कि प्रशंसक ऐसी फ़िल्में देखना पसंद करते हैं। ओटीटी पर कई क्राइम-थ्रिलर उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर दिमाग सुन्न हो जाता है। रोमांच और रहस्य ऐसा है कि अगर आप एक-दो सेकंड के लिए भी फ़िल्म मिस कर गए, तो सीक्वल की गुत्थी सुलझा नहीं पाएंगे। 2025 में रिलीज़ होने वाली 2.37 घंटे लंबी इस फ़िल्म में रहस्य 10वें मिनट से ही शुरू हो जाता है। यही वो फ़िल्म है जो आपको सीट पर बैठने पर मजबूर कर देगी।

चार भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

आजकल क्राइम-थ्रिलर फ़िल्में देखना लोगों की पहली पसंद है, क्योंकि फ़िल्म शुरू होते ही रहस्य शुरू हो जाता है, जो अंत तक लोगों का उत्साह बनाए रखता है।अगर आपको भी कुछ ऐसा ही फ़िल्म पसंद आती है, तो 2025 में रिलीज़ होने वाली यह फ़िल्म आपको बहुत ही पसंद आएंगी। हम जिस फ़िल्म की बात कर रहे वो  ‘आईडेंटिटी’ है, जो  2 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई थी। जिसे लोगों ने बहुत ही पसंद किया था।  ‘आइडेंटिटी’ 2 घंटे 37 मिनट लंबी मलयालम फिल्म है जो तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ जैसी भाषाओं में उपलब्ध है।

पीली बिकिनी छोड़ो Kiara Advani ने War 2 के इन बोल्ड सीन्स में लगाई आग, दिल थाम कर देखें आखिरी वाली फोटो

Related Post

बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म को IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली है। ‘आइडेंटिटी’ की कहानी एक पुलिस अधिकारी और एक स्केच आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, मामला और पेचीदा होने लगता है। नई-नई गुत्थियाँ दोनों को उलझा देती हैं और दोनों को पता चलता है कि यह कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि एक साज़िश है जिसे सुलझाना बेहद मुश्किल है।

सस्पेंस से भरपूर है ये फिल्म


फिल्म में कार चेज़िंग से लेकर हवाई जहाज में लड़ाई तक कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं, जो इसे और भी मनोरंजक बनाते हैं। फिल्म में सस्पेंस की इतनी परतें हैं कि आपको पता ही नहीं चलेगा कि अगले ही पल क्या होने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है और इसके ट्विस्ट दर्शकों का दिमाग घुमा देते हैं। 12 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 18 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की। यह फिल्म साल 2025 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है।

Salman Khan के प्यार में दीवानी थी Aishwarya Rai, कहा था- “हैं सबसे सेक्सी आदमी”! अब है इतनी नफरत की दखते ही मोड़ लेती है…


ZEE5 पर है उपलब्ध


यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर उपलब्ध है। फिल्म का निर्देशन अनस खान और अखिल पॉल ने किया है, जो इसके लेखक भी हैं। फिल्म में त्रिशा कृष्णन, टोविनो थॉमस और गोपिका रमेश जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Published by

Recent Posts

Gold Price Today: चार दिन बाद सोने के दाम में हुआ इजाफा, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम?

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका के चल रहे…

March 26, 2026

Navratri 2026: अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का महत्व, इस एक काम से खुलेंगे धन के द्वार

Chaitra Navratri 2026: आज 26 मार्च को चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि है. इस दिन…

March 26, 2026